फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Focus on adolescent girls' nutrition; milk and protein bars to be provided in schools.

Faridabad News: किशोरियों के पोषण पर जोर, स्कूलों में दूध और प्रोटीन बार मिलेगा

Wed, 14 Oct 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Focus on adolescent girls' nutrition; milk and protein bars to be provided in schools.
मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना का बढ़ाया गया दायरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली किशोरियों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार के लिए हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना का दायरा बढ़ाया है। इसके तहत अब नौवीं से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं को भी फोर्टिफाइड दूध और प्रोटीन बार उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना का उद्देश्य किशोरावस्था में पोषण की कमी और एनीमिया जैसी समस्याओं को कम करना है।

सरकार की ओर से पहले 14 से 18 वर्ष की छात्राओं के लिए 150 दिनों तक फोर्टिफाइड दूध उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी। अब इस व्यवस्था में प्रोटीन बार को भी शामिल किया गया है। फोर्टिफाइड दूध में जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्व मिलाए जाते हैं, जबकि प्रोटीन बार से छात्राओं को अतिरिक्त प्रोटीन मिल सकेगा। इससे पढ़ाई के साथ उनके स्वास्थ्य और शारीरिक विकास पर भी ध्यान दिया जा सकेगा।
विज्ञापन


योजना के तहत छात्राओं को निर्धारित अवधि में पोषण सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए जिला स्तर पर आपूर्ति, वितरण और भुगतान का रिकॉर्ड रखने के साथ रिपोर्टिंग पर भी जोर दिया जा रहा है। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि योजना का लाभ पात्र छात्राओं तक नियमित रूप से पहुंचे। किशोरावस्था शारीरिक विकास का महत्वपूर्ण चरण होता है। इस दौरान पोषण की कमी से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed