फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FNG Expressway work to pick up pace once alignment is approved

Faridabad News: अलाइनमेंट को स्वीकृति मिलते ही एफएनजी एक्सप्रेसवे का काम पकड़ेगा रफ्तार

Fri, 23 Jan 2026 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
FNG Expressway work to pick up pace once alignment is approved
प्रशासन की तरफ से अधिकारियों को दो माह में सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, 900 करोड़ के बजट से होगा काम पूरा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) एक्सप्रेसवे परियोजना को लेकर लंबे समय से चले आ रहे इंतजार के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। प्रशासन की तरफ से अधिकारियों को दो माह में सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं अधिकारियों ने बताया कि परियोजना की अलाइनमेंट स्वीकृति के लिए प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा जा चुका है और सरकार से हरी झंडी मिलते ही अगले चरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इस परियोजना पर 900 करोड़ रुपये से काम होगा।


अधिकारियों के अनुसार एफएनजी एक्सप्रेसवे के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने तीन अलाइनमेंट सरकार को मंजूरी के लिए भेजे हैं। इनमें प्रमुख अलाइनमेंट लालपुर गांव के पास यमुना नदी पर प्रस्तावित 600 मीटर लंबे पुल से जुड़ा है। इसके अलावा सेक्टर-87 स्थित एक निजी अस्पताल के पास से रिवाजपुर और टिकावली होते हुए यमुना तक करीब नौ किलोमीटर लंबी सड़क बनाने का प्रस्ताव शामिल है। सीएम के प्रधान सलाहकार की तरफ से प्रोजेक्ट की समीक्षा किए जाने पर अधिकारियों ने बताया कि अलाइनमेंट को लेकर तकनीकी स्तर पर लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। अब अंतिम फैसला मुख्यालय स्तर पर होना है। अधिकारियों का मानना है कि जैसे ही अलाइनमेंट को स्वीकृति मिलते ही जमीन की नपती और फील्ड स्तर की कार्रवाई तुरंत शुरू की जा सकेगी।
विज्ञापन



अवैध निर्माण बन सकते हैं बड़ी चुनौती


समीक्षा बैठक में एफएनजी एक्सप्रेसवे के रास्ते में आने वाले अवैध निर्माणों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। पीडब्ल्यूडी द्वारा तैयार किए गए लेआउट प्लान के अनुसार प्रस्तावित सड़क मार्ग पर 100 से अधिक कब्जे सामने आए हैं। इनमें ढाबे, रेहड़ी-पटरी के अलावा कुछ पक्के मकान भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि सरकार से मंजूरी पत्र मिलने के बाद जमीन की नपती शुरू की जाएगी और अवैध निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया नियमानुसार की जाएगी। इसके लिए उपायुक्त के नेतृत्व में नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों के साथ संयुक्त बैठक की जाएगी ताकि कार्रवाई पारदर्शी और संतुलित तरीके से हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



50 हजार से ज्यादा लोगों को रोजाना मिलेगा फायदा


फरीदाबाद से रोजाना करीब 50 हजार लोग नौकरी और अन्य कामों के लिए नोएडा और गाजियाबाद की ओर आवाजाही करते हैं। फिलहाल यमुना नदी के कारण दोनों राज्यों के बीच कोई सीधी सड़क नहीं है। लोगों को कालिंदीकुंज होकर जाना पड़ता है जहां चौबीसों घंटे जाम की स्थिति बनी रहती है। दस मिनट का सफर अक्सर एक घंटे में पूरा होता है।


एफएनजी एक्सप्रेसवे के पूरा होने के बाद फरीदाबाद से नोएडा और गाजियाबाद की दूरी मिनटों में सिमट जाएगी। इससे न केवल लोगों को राहत मिलने के साथ दिल्ली पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।


गुरुग्राम से नोएडा तक सीधी कनेक्टिविटी


अधिकारियों ने बताया कि एफएनजी परियोजना के तहत गुरुग्राम से पश्चिम फरीदाबाद होते हुए सैनिक कॉलोनी चौक तक सीधी सड़क पहले ही बनाई जा चुकी है। अब इस कनेक्टिविटी को ग्रेटर फरीदाबाद से नोएडा तक बढ़ाया जाएगा। इसके बाद गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के बीच सीधा और सुगम आवागमन संभव हो सकेगा।




एफएनजी एक्सप्रेसवे की अलाइनमेंट स्वीकृति के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जा चुका है। सरकार की मंजूरी मिलते ही जमीन की नपती और आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कब्जों को नियमानुसार हटाया जाएगा और मुआवजे का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। -प्रकाशलाल, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed