फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FMDA's new plan... Water drainage will not stop even during heavy rain and power outages.

Faridabad News: एफएमडीए की नई योजना...भारी बारिश और बिजली कटौती में भी नहीं रुकेगी जल निकासी

Fri, 17 Jul 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
FMDA's new plan... Water drainage will not stop even during heavy rain and power outages.
औद्योगिक शहर के प्रमुख पंपिंग स्टेशनों और ड्रेनेज ढांचे का किया जा रहा उन्नयन
विज्ञापन


2.49 करोड़ रुपये की परियोजना है एफएमडीए की
400 मिमी की नई डिलीवरी पाइप लाइन बिछाई जा रही


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मानसून के दौरान हर साल जलभराव की समस्या झेलने वाले फरीदाबाद में इस बार ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत करने का काम जमीन पर शुरू हो गया है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की 2.49 करोड़ की परियोजना के तहत शहर के प्रमुख पंपिंग स्टेशनों और ड्रेनेज ढांचे का उन्नयन किया जा रहा है। इस बार केवल नालों की सफाई नहीं बल्कि पूरे सिस्टम को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि भारी बारिश और बिजली कटौती के दौरान भी जल निकासी प्रभावित न हो।

परियोजना के तहत ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास, एनएचपीसी और अन्य संवेदनशील ड्रेनेज स्टेशनों पर बैकअप व्यवस्था विकसित की जा रही है। यहां 125 केवीए और 200 केवीए क्षमता के डीजल जनरेटर लगाए जा रहे हैं ताकि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर भी पंप लगातार चलते रहें। इसके साथ ही स्टार-डेल्टा ऑटोमैटिक स्टार्टर पैनल लगाए जा रहे हैं जो आवश्यकता पड़ने पर पंपों को स्वत: संचालित करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, पिछले कई वर्षों में कई बार बिजली बाधित होने के कारण पंपिंग व्यवस्था प्रभावित हुई थी जिससे अंडरपास और निचले इलाकों में पानी लंबे समय तक भरा रहा। इसी अनुभव को देखते हुए इस बार बैकअप सिस्टम पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन



पंपिंग स्टेशनों पर स्टेनलेस स्टील के नए गेट लगाए जा रहे

इस परियोजना में केवल नालों और संपवेल की सफाई नहीं की जा रही है। पंपिंग स्टेशनों पर पुराने और जंग लगे गेट बदलकर स्टेनलेस स्टील के नए गेट लगाए जा रहे हैं। संपवेल की गहराई तक जमी गाद मशीनों से निकाली जा रही है जिससे पंपों की क्षमता बढ़ सके। इसके साथ ही 400 मिमी की नई डिलीवरी पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी जारी है। इसका उद्देश्य पंप किए गए पानी को बिना किसी अवरोध के मुख्य नालों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिस्टम को पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य

एफएमडीए का उद्देश्य जलभराव वाले स्थानों पर जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है। विभाग का कहना है कि इस बार केवल सफाई अभियान तक सीमित रहने के बजाय पंपिंग सिस्टम, बैकअप बिजली व्यवस्था और ड्रेनेज ढांचे को एक साथ मजबूत किया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि शहरी क्षेत्रों में जलभराव से निपटने के लिए केवल नालों की सफाई पर्याप्त नहीं होती। पंपिंग स्टेशन, बिजली आपूर्ति, पाइप लाइन और नियमित रखरखाव सभी का समान रूप से मजबूत होना जरूरी है। फरीदाबाद में चल रहा यह कार्य इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



पहली बार बैकअप व्यवस्था पर विशेष फोकस

परियोजना की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इस बार पूरी तैयारी बैकअप व्यवस्था को ध्यान में रखकर की जा रही है। यदि तेज बारिश के दौरान बिजली बाधित होती है तो भी जनरेटर के माध्यम से पंपिंग स्टेशन संचालित रहेंगे। इससे अंडरपास और निचले इलाकों में पानी जमा होने की अवधि कम करने का प्रयास किया जाएगा।


लोगों की सुविधा के लिए प्राधिकरण तेजी से काम कर रहा है। जलभराव की समस्या पर कई स्तरों पर काम हो रहा है।
- ओमदत्त, कार्यकारी अभियंता, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed