{"_id":"614b6b888ebc3e5d435ab979","slug":"fmda-will-put-drinking-water-line-in-sector-25-and-27-faridabad-news-noi6061755105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-25 व 27 में एफएमडीए डालेगा पेयजल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-25 व 27 में एफएमडीए डालेगा पेयजल लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। सेक्टर-20ए स्थित फरीदाबाद स्मार्ट सिटी कार्यालय में बुधवार को अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के अधिकारियों ने शहर में चल रहे विकास के मुद्दों पर चर्चा की। जलभराव से निपटने के लिए सुझाव दिए। वहीं तय हुआ कि सेक्टर-25 और 27 में पेयजल लाइन डाली जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त सीईओ डॉ. गरिमा मित्तल ने कहा कि शुक्रवार को बुडिया नाले का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा। शहर में एफएमडीए के गठन के बाद शहर की कई प्रमुख सड़कों, सीवर लाइन, पानी की व्यवस्था का कार्य नगर निगम से एफएमडीए हो हस्तांतरित हो गया है। एफएमडीए द्वारा शहर में जल्द शहर की दो मुख्य सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही जलभराव से निपटने के लिए नालों की सफाई कराई जाएगी। बुडिया नाला और गौंछी ड्रेन का ड्रोन सर्वे करवा कर सफाई अभियान शुरू किया जाएगा। नगर निगम द्वारा सेक्टर-25 और 27 में पेयजल लाइन डाली जानी थी। यह कार्य अधूरा पड़ा है। इन पेयजल लाइनों को डालने का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा। जिससे सेक्टर वासियों को निर्धारित मात्रा में पानी मिल सके।