फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FMDA to spend on tackling waterlogging.

Faridabad News: जलभराव से निपटने के लिए 65 करोड़ खर्च करेगा एफएमडीए

Wed, 14 Oct 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
FMDA to spend on tackling waterlogging.
विज्ञापन

210 वर्ग किमी क्षेत्र में सुधरेगी पानी निकासी व्यवस्था
राहुल राज


फरीदाबाद। बारिश के दौरान शहर की सड़कों पर जलभराव की समस्या से निपटने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने योजना बनाई है। इस योजना पर एफएमडीए 65 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके तहत 210 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। योजना के तहत जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों पर निकासी के इंतजाम दुरुस्त करने, पुराने डिस्पोजल की क्षमता बढ़ाने और नई पंपिंग मशीनरी लगाने के साथ जरूरत के अनुसार पाइप लाइनों को भी बदला जाएगा।

गौरतलब है कि शहर के कई इलाकों में तेज बारिश के दौरान सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात प्रभावित होता है। नालों की कम क्षमता, गाद जमा होने और पाइपलाइनों में रुकावट जैसी समस्याएं भी जल निकासी में बाधा बनती हैं। ऐसे में एफएमडीए की योजना का उद्देश्य केवल बारिश के पानी को निकालना ही नहीं, बल्कि निकासी नेटवर्क की क्षमता बढ़ाकर समस्या का स्थायी समाधान तलाशना है।
विज्ञापन


पुराने डिस्पोजल की क्षमता बढ़ेगी, नई इकाइयां भी बनेंगी

योजना के तहत पुराने डिस्पोजल की क्षमता बढ़ाकर उनमें आधुनिक पंपिंग मशीनरी लगाई जाएगी। जरूरत के अनुसार राइजिंग मेन और स्टॉर्म वाटर पाइप लाइनों को भी बदला जाएगा, ताकि बारिश का पानी तेजी से निकल सके। इसके अलावा मुजेसर, सेक्टर-21ए, एनएचएआई के बल्लभगढ़ निकास मार्ग और अनाज मंडी में नए डिस्पोजल बनाने की योजना है। इनसे बारिश के दौरान पानी के बढ़ते दबाव को संभालने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह सेक्टरों समेत अन्य क्षेत्रों के नालों की सफाई

जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए सेक्टर-4, 8, 9, 13, 14 और 17 सहित अन्य क्षेत्रों के नालों से गाद निकालने और ड्रेनेज नेटवर्क को दुरुस्त करने का काम भी योजना में शामिल है। नालों की सफाई और पाइप लाइनों की मरम्मत से पानी के बहाव में आने वाली बाधाएं दूर करने का प्रयास किया जाएगा। जलभराव के हॉटस्पॉट की पहचान कर वहां प्राथमिकता के आधार पर निकासी के इंतजाम किए जाएंगे।

-

इन इलाकों में होता है जलभराव

गौरतलब है कि शहर में हल्की बारिश के बाद ही एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ समेत कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आती है। सेक्टर-15, 16, 28, 7 और 20बी के अलावा जवाहर कॉलोनी और डबुआ कॉलोनी में भी बारिश का पानी जमा हो जाता है। ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास, डबुआ मंडी, बाटा चौक मेट्रो स्टेशन और नीलम चौक-अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के आसपास भी जलभराव से आवागमन प्रभावित होता है। एनएच-44 की सर्विस रोड और बल्लभगढ़ बस अड्डे के बाहर पानी जमा होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एफएमडीए की इस योजना के बाद शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।


-

वर्जन


शहरवासियों को जलभराव से राहत दिलाने के लिए जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत नालों की सफाई, पुराने डिस्पोजल की क्षमता बढ़ाने और नए डिस्पोजल बनाने जैसे कार्य किए जाएंगे। - ओमदत्त, कार्यकारी अभियंता, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article