फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FMDA to resolve sewer blockage issue in Badshahpur zone

Faridabad News: बादशाहपुर जोन में सीवर जाम की समस्या दूर करेगा एफएमडीए

Wed, 14 Oct 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
FMDA to resolve sewer blockage issue in Badshahpur zone
लाइनों के रखरखाव पर खर्च होंगे दो करोड़ रुपये
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सीवर जाम होने, गंदा पानी सड़कों पर बहने और मैनहोल से ओवरफ्लो की समस्या से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने तैयारी शुरू कर दी है। बादशाहपुर जोन पश्चिम में 600 से 1800 मिलीमीटर व्यास की मास्टर सीवर लाइनों के संचालन और रखरखाव पर दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन लाइनों की देखरेख की जिम्मेदारी ढाई साल तक संभाली जाएगी। इससे सीवर नेटवर्क में आने वाली समस्याओं को समय रहते दूर किया जा सकेगा।

शहर के कई इलाकों में सीवर जाम होने या पानी की निकासी बाधित होने पर सड़कों पर गंदा पानी जमा हो जाता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। वहीं, रिहायशी इलाकों में सीवर का पानी भरने से लोगों को दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ता है। कई बार मैनहोल का स्तर सड़क से नीचे होने या सीवर लाइन धंसने के कारण भी निकासी प्रभावित होती है। ऐसी समस्याओं को रोकने के लिए मास्टर सीवर लाइनों की नियमित निगरानी जरूरी है।
विज्ञापन


कार्यकारी अभियंता समुंदर सिंह ने बताया कि योजना के तहत सीवर लाइनों की नियमित निगरानी की जाएगी। कहीं लाइन धंसने या क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत कराई जाएगी। जरूरत के अनुसार मैनहोल का स्तर ऊंचा करने और लाइनों से गाद निकालने का काम भी किया जाएगा। इसके अलावा सीवर संबंधी शिकायतों का निपटारा करना भी रखरखाव कार्य का हिस्सा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस व्यवस्था का उद्देश्य सीवर नेटवर्क में तकनीकी खामियों की समय पर पहचान करना और समस्या बढ़ने से पहले उसका समाधान करना है। इससे लोगों को बार-बार सीवर ओवरफ्लो की परेशानी से बचाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article