फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Five months pregnant married woman dies under suspicious circumstances

Faridabad News: पांच महीने की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 03 Nov 2024 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Five months pregnant married woman dies under suspicious circumstances
परिजनाें का आरोप, दहेज के लिए सुसराल वाले करते थे प्रताड़ित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सुभाष कॉलोनी में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के परिजनों का आरोप है कि सुसराल पक्ष के लोग उसके साथ दहेज को लेकर आए दिन मारपीट करते थे। थाना आदर्श नगर पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका के भाई दिनेश ने बताया कि सुभाष कॉलोनी के रहने वाले विजय के साथ 24 जुलाई 2018 में उनकी बहन विजयलक्ष्मी ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से दो बच्चे थे और अभी उनकी बहन लगभग 5 महीने की गर्भवती थी। आरोप है कि विजयलक्ष्मी के पति विजय, ससुर रमेश व सास द्रोपदी दहेज के लिए आए दिन परेशान करते थे। वह उनसे मकान बनाने के लिए दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर कई बार ससुराल के लोगाें ने उसके साथ मारपीट की थी। शादी के बाद विजयलक्ष्मी को घर भी नहीं आने दिया जाता था और ना ही किसी से उसको मिलने की इजाजत थी। उन्होंने बताया कि पति विजय के मामा के लड़के दीपक का रात को फोन आया कि विजयलक्ष्मी की तबीयत खराब है। जिसको उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर आए हैं। वह उससे मिलने के लिए पहुंचे तो वहां पर मौजूद विजय और उसके माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों ने विजयलक्ष्मी से मिलने नहीं दिया। कुछ समय के बाद उनको पता चला कि विजयलक्ष्मी के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

----

शरीर पर हैं चोट के निशान
परिजनों का आरोप है कि विजयलक्ष्मी के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं गले पर भी फंदा लगने का निशान है। उनका आरोप है कि पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। बाद में उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया। थाना प्रभारी हरि किशन ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed