{"_id":"649d8a6df61893c27d0e64b4","slug":"first-choice-of-students-government-college-sector-16-three-applications-on-one-seat-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-7893-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छात्रों की पहली पसंद राजकीय महाविद्यालय सेक्टर 16, एक सीट पर तीन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छात्रों की पहली पसंद राजकीय महाविद्यालय सेक्टर 16, एक सीट पर तीन आवेदन
Thu, 29 Jun 2023 07:13 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 29 Jun 2023 07:13 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। स्नातक दाखिले में सेक्टर 16 स्थित राजकीय महाविद्यालय छात्रों की पहली पसंद बना हुआ है। कॉलेज के 2140 सीटों पर अभी तक 6,333 आवेदन मिल चुके हैं। वहीं अन्य कॉलेजों में भी सीट से दोगुना विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि सात जुलाई है।
सेक्टर 16 स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्रधानाचार्य मोहेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कॉलेज का नाम प्रदेश के टॉप 10 कॉलेजों में है। इस साल कॉलेज में कुल 2140 सीटों पर अभी तक 6333 आवेदन आ चुके है। कॉलेज में एक सीट पर तीन विद्यार्थी दावेदार हैं। उन्होंने बताया कि जिले के अन्य कॉलेजों के मुकाबले नेहरू कॉलेज में आवेदन सबसे ज्यादा आते हैं। वहीं, सेक्टर 2 स्थित सुषमा स्वराज महिला महाविद्यालय की डॉ. सपना नागपाल ने बताया कि कॉलेज में कुल 720 सीटें हैं, जिसके लिए अभी तक 1366 आवेदन आ चुके हैं। अंतिम तारीख को बढ़ाकर 7 जुलाई किया गया है। इसलिए कॉलेज में अभी और भी आवेदन आने की उम्मीद है।
बीए को कर रहे ज्यादा पसंद
प्रदेश में 345 सरकारी और गैर-सरकारी कॉलेजों में दाखिले को लेकर अब तक 11,672 छात्रों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इनमें 94,614 छात्रों का आवेदन पूरा हो चुका है। इनमें से 60409 विद्यार्थियों द्वारा बीए कोर्स को चुना गया है। वहीं 14,556 ने बीकॉम, 11,764 ने बीएससी, 7641 ने बीएससी नॉन मेडिकल, 6942 ने बीबीए, 3877 ने बीकॉम ऑनर्स, 3611 छात्रों ने बीएससी मेडिकल कोर्स चुना है। अभी तक 62,135 लड़कियों और 54,655 आवेदन लड़कों के आए हैं।
विज्ञापन
12 जुलाई को आएगी पहली कट ऑफ लिस्ट
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दो दिन बाद दाखिले की प्रक्रिया को शुरू किया गया। इसके चलते अंतिम तारीख बढ़ाकर 7 जुलाई कर दी गई। अब 17 जून से 9 जुलाई जून ऑनलाइन दस्तावेज का सत्यापन कॉलेज द्वारा किया जाएगा। पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट 12 जुलाई से 20 जुलाई तक जारी होगी।