फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Firing of Hotel Owner After Making Shooting Threats on Instagram Reel

Faridabad News: इंस्टाग्राम रील पर गोली मारने की धमकी देने के बाद होटल मालिक पर की फायरिंग

Mon, 16 Mar 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Firing of Hotel Owner After Making Shooting Threats on Instagram Reel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के मोर मार्केट में पुरानी रंजिश के चलते एक होटल मालिक पर जानलेवा हमला किया गया है। आरोपियों ने होटल मालिक पर कट्टे से दो राउंड फायर किए। गनीमत रही कि पीड़ित की जान बच गई, हालांकि हमलावर का कट्टा फटने के कारण उसका एक टुकड़ा पीड़ित की गर्दन पर जा लगा। शहर के एक होटल के मालिक गुड्डू उर्फ प्रतीक शर्मा ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उनके यहां किराये पर रहने वाले रमन नामक युवक से उनकी बहस हुई थी, तभी से रमन उनसे रंजिश रख रहा है। हाल ही में गुड्डू ने अपने दोस्तों के साथ एक इंस्टाग्राम रील डाली थी, जिस पर रमन ने उन्हें गोली मारने की धमकी भरा कमेंट किया था।


14 मार्च की रात करीब 10:30 बजे जब गुड्डू अपने होटल के बाहर टहल रहे थे, तभी रमन अपने एक साथी के साथ हाथ में कट्टा लेकर पहुंचा। रमन ने गुड्डू पर सीधा फायर किया, लेकिन उसका कट्टा फट गया और उसका टुकड़ा गुड्डू की गर्दन पर लगा। इसके तुरंत बाद दूसरे आरोपी ने भी जान से मारने की नियत से फायर किया, जो गुड्डू के कान के पास से निकल गया। भीड़ इकट्ठा होते देख दोनों आरोपी पास ही मोटरसाइकिल लेकर खड़े अपने तीसरे साथी के साथ फरार हो गए। सूचना मिलते ही सराय ख्वाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और पीड़ित को मेडिकल के लिए बीके अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed