फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire in auto parts manufacturing factory, two workers scorched

ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फैक्टरी में आग, दो कर्मी झुलसे

Sat, 16 Oct 2021 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Fire in auto parts manufacturing factory, two workers scorched
फरीदाबाद। सीकरी स्थित ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फैक्टरी में शनिवार सुबह आग लग गई। इस घटना में आग की चपेट में आने से कंपनी के दो कर्मचारी झुलस गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आनन-फानन में झुलसे कर्मचारियों को बीके अस्पताल में लाया गया। यहां से उन्हें गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर 58 थाने के एसआई राजकुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 करीब बजे उन्हें सूचना मिली कि ऑटो पार्ट्स बनाने वाली यूपीसीएल कंपनी में आग लग गई है। सीकरी चौकी से मौके पर पुलिस की एक टीम पहुंची। तब तक फैक्टरी प्रबंधन ने आग पर काबू पा लिया था। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने से पहले ही आग बुझ गई थी। इस दौरान नीरज व जितेन्द्र नाम के दो कर्मचारी आग में झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए बीके अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

दोनों को दिल्ली सफदरजंग रेफर किया गया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। कंपनी कर्मचारियों के मुताबिक गत्तों में आग लग गई थी। झुलसे कर्मचारी गत्तों के पास ही काम कर रहे थे। इससे वे आग की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि अभी उन्हें दोनों के बयान नहीं मिल सके हैं। किसी पक्ष की तरफ से इस मामले में कोई भी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed