फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire broke out at two places in Huda market of Sector-16

Faridabad News: सेक्टर-16 की हुडा मार्केट में दो जगह लगी आग

Mon, 07 Jul 2025 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out at two places in Huda market of Sector-16
दमकलकर्मियों ने पाया आग पर काबू, लाखों का सामान जला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित हुडा मार्केट में सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। पहली घटना सुबह 8 बजे निजी कोचिंग सेंटर में हुई, जहां जनरेटर चालू करते समय शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें एक कमरे में फैल गईं, लेकिन समय रहते सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल आए।

स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। जिसके बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और खिड़कियों के शीशे तोड़कर सीढ़ियों के सहारे अंदर घुसकर आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल विभाग ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संस्थान में उस समय कोई छात्र नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।
विज्ञापन


दूसरी घटना शाम 4:10 बजे होटल की पहली मंजिल पर हुई, जहां एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। उस वक्त होटल में कुछ ग्राहक और कर्मचारी मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग फैलती चली गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 10 मिनट में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल मालिक के अनुसार, करीब 8 से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि दोनों जगह समय रहते कार्रवाई की गई जिससे बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड कर्मी ईश्वर सिंह ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी और होटल के अंदर रखा अधिकतर सामान जल गया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed