{"_id":"665368a61a9221582f0173be","slug":"fire-breaks-out-in-scrap-warehouse-no-casualties-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-25175-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कबाड़ गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कबाड़ गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन
दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कबाड़ के गोदाम में रविवार शाम अचानक आग लग गई। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची तीन दमकल विभाग की गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कबाड़ के गोदाम में आग लेने की सूचना शाम करीब चार बजे मिली। सूचना मिलते ही संजय कॉलोनी चौकी के प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग से तीन गाड़ियों को मंगाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। बावजूद पुलिस जांच में जुटी है और हादसे के कारण और नुकसान का आकलन कर रही है।