फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR registered in case of death of ten year old child in Faridabad road accident

फरीदाबाद सड़क हादसा: सड़क किनारे कबाड़ उठाते समय कार ने कुचला, 10 वर्षीय बच्चे की मौत; एफआईआर दर्ज

Tue, 06 Jan 2026 06:30 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: राहुल तिवारी Updated Tue, 06 Jan 2026 06:30 PM IST
सार

बल्लभगढ़ सेक्टर 12 में सड़क किनारे कबाड़ उठाते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
 

विज्ञापन
FIR registered in case of death of ten year old child in Faridabad road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बल्लभगढ़ सेक्टर-12 क्षेत्र में सोमवार शाम को कार की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के समय बच्चा अपने पिता के साथ सड़क किनारे पड़े कबाड़ को रिक्शे में डाल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। थाना सेक्टर आठ पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआरआई दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार असम के मेहरुद्दीन पिछले कई वर्षों से सेक्टर-10 सड़क किनारे बनी झुग्गी में अपने परिवार के साथ रह रहा है। सोमवार की शाम को वह रिक्शा लेकर बीपीटीपी से कबाड़ लेकर वापस आ रहे थे। सेक्टर 12 के डिवाइडिंग रोड़ पर रिक्शा से कबाड़ का कुछ हिस्सा नीचे गिर गया। मृतक बच्चा हसीन रिसलम कबाड़ को उठाकर रिक्शा में डाल रहा था।                                                                                             
विज्ञापन


इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात कार ने हसीन रिसलम को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्चा काफी दूर जाकर सड़क किनारे गिरा और कार उसके ऊपर से गुजर गई। परिजनों ने बताया कि बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई। बच्चे को उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं। वही पुलिस की ओर से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर मारने वाली कार और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed