फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR Registered Against Driver for Causing Obstruction by Parking Dumper on Road

Faridabad News: सड़क पर डंपर खड़ा कर बाधा पैदा करने वाले चालक पर एफआईआर दर्ज

Tue, 17 Mar 2026 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
FIR Registered Against Driver for Causing Obstruction by Parking Dumper on Road
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना पुलिस ने सड़क पर लापरवाही से डंपर खड़ा कर आम जनता के लिए रास्ता बाधित करने वाले अज्ञात चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने टाटा डंपर को जब्त कर संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। 15 मार्च की रात उप निरीक्षक नीरज अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान पाली रोड स्थित एक होटल के पास उन्होंने देखा कि डंपर को बेहद गलत तरीके से सड़क किनारे खड़ा किया गया था। वाहन के इस तरह खड़े होने से राहगीरों के आने-जाने में बाधा हो रही थी और दुर्घटना की संभावना बनी हुई थी। काफी तलाश के बाद भी जब चालक मौके पर नहीं मिला, तो पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed