फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR lodged in case of celebratory firing at wedding ceremony

Faridabad News: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग मामले में एफआईआर दर्ज

Mon, 21 Apr 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged in case of celebratory firing at wedding ceremony
गोली लगने से एक युवक हुआ था घायल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड एरिया के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक बराती के घायल होने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। सूरजकुंड थाने में ये एफआईआर अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे और शादी समारोह की वीडियो फुटेज चेक कर टीम आरोपी की पहचान के प्रयास कर रही है।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग में घायल हुए युवक कुणाल ने मामले में शिकायत दी है। युवक का कहना है कि सूरजकुंड मार्ग स्थित महिपाल गार्डन में शुक्रवार रात निशांत चौहान की शादी थी। उनकी बरात गुरुग्राम से आई थी। बरात में कुणाल भी फरीदाबाद के सेक्टर-नौ से शामिल होने आया था। आरोप है कि समारोह के दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। इसमें गोली कुणाल के पांव को पार कर निकल गई। जिसके बाद युवक को गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार देर शाम पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed