{"_id":"61968b96a03972199937f906","slug":"fir-for-increasing-pollution-faridabad-news-noi6165703170","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण फैलाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस में कराया जाएगा मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण फैलाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस में कराया जाएगा मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। प्रदूषण की रोकथाम के लिए जहां एक ओर निजी व सरकारी स्कूल, कॉलेज को 21 नवंबर तक बंद कर दिया गया है। वहीं नगर निगम ने प्रदूषण को बढ़ाने वाले लोगों के चालान काटने शुरू कर दिए हैं। जिले के करीब 150 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने तीन दिन बीत जाने के बाद भी चालान नहीं भरे हैं, उनके खिलाफ जल्द पुलिस में मामला दर्ज कराया जाएगा।
प्रदूषण के स्तर को बढ़ने से रोकने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने एरिया में हर रोज ऑनलाइन चालान किए जा रहे हैं। निगम बल्लभगढ़ एक्सईएन मनोज कुमार ने बताया कि चालान करने के लिए कर्मचारी के अलावा, सफाई निरीक्षक, सहायक सफाई निरीक्षक, कनिष्ठ अभियंता आदि को शामिल किया गया है। पॉलिथीन का इस्तेमाल करने, गोबर नाले में फेंकने, अवैध मीट की दुकान, पीने के पानी को व्यर्थ बहाना, खुले में कूड़ा फैलाना, कूड़े को जलाना, निर्माण सामग्री को बिना ढके ले जाने आदि के चालान किए जा रहे हैं। इसकी राशि भी निर्धारित कर दी गई है। एक चालान पांच हजार रुपये का होगा। चालान काटने के बाद उसकी रिकवरी भी ऑनलाइन ही होती है। जिन लोगों ने तीन दिनों के अंदर चालान की राशि नहीं भरी है, उनके खिलाफ निगमायुक्त के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जिले में ऐसे 150 लोगों का चयन किया गया है, जिनके द्वारा चालान की राशि को जमा नहीं करवाया गया है। निगमायुक्त यशपाल यादव का कहना है कि प्रदूषण को किसी भी रूप में बढ़ावा देने वाले हर व्यक्ति का चालान किया जा रहा है। चालान नहीं भरने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सभी नियमानुसार तीन दिन के अंदर राशि जमा कर दें।