फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fierce fight between three parties outside liquor contract in Faridabad

Faridabad: शराब के ठेके के बाहर कार भिड़ने पर तीन पक्षों में जमकर चले लात घूंसे, हवाई फायरिंग भी की

Tue, 15 Aug 2023 10:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 15 Aug 2023 10:39 AM IST
सार

फरीदाबाद के सूरजकुंड क्षेत्र में शराब के ठेके के पास गाड़ी भिड़ने पर तीन पक्षों में जमकर लात-घूसे चले। आरोपियों ने हवाई फायरिंग भी की। गनीमत रही की गोली किसी को लगी नहीं।

विज्ञापन
Fierce fight between three parties outside liquor contract in Faridabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

फरीदाबाद के सूरजकुंड क्षेत्र में शराब के ठेके के पास गाड़ी भिड़ने पर तीन पक्षों में जमकर लात-घूसे चले। आरोपियों ने हवाई फायरिंग भी की। गनीमत रही की गोली किसी को लगी नहीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो कारतूस बरामद किए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिव दुर्गा विहार लकड़पुर निवासी दीपक ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि वह कार खरीदने-बेचने का कारोबार करता है। वह रविवार रात दोस्त आयुष के साथ बीयर खरीदने के लिए कार से शूटिंग रेंज के पास स्थित शराब के ठेके पर गया था। जैसे ही वह ठेके पर पहुंचे, पीछे से एक कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। उन्होंने कार सवार युवकों से कहा कि ठीक से चलाया करो। इतने में कार से पांच-सात लोग उतरे और मारपीट शुरू कर दी। उनमें से एक युवक ने पत्थर उसकी कार पर भी फेंका। पत्थर उसकी कार पर न लगकर पास खड़ी दूसरी कार में जाकर लगा। इससे उस कार में सवार चार-पांच युवकों ने भी मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। आरोप है कि आरोपियों ने दीपक के गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed