फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Father, son, and an acquaintance injured after being hit by a Canter truck; son in critical condition.

Faridabad News: कैंटर की टक्कर से पिता-पुत्र और परिचित घायल, बेटा गंभीर

Sat, 31 Oct 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Father, son, and an acquaintance injured after being hit by a Canter truck; son in critical condition.
रनहेड़ा खेड़ा मोड़ पर हुआ हादसा, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रनहेड़ा खेड़ा मोड़ पर सड़क किनारे खड़े पिता-पुत्र और उनके एक परिचित को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बेटा और उसका परिचित गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पिता सुरक्षित बच गए। घायल बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दो दिन बाद पिता की शिकायत पर 28 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई।
जवाहर कॉलोनी निवासी योगेश कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि 26 अक्तूबर को वह अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर समयपुर गांव में रिश्तेदारी से लौट रहे थे। रात करीब 9:50 बजे रनहेड़ा खेड़ा मोड़ पर उनके बेटे का एक परिचित मिल गया। बेटे ने मोटरसाइकिल रोकी और तीनों सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत करने लगे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर आया और खड़ी मोटरसाइकिल के साथ उनके बेटे व परिचित को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। योगेश ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे वहां से निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी दी कि 27 अक्तूबर को पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने बेटे को बयान देने के लिए अयोग्य बताया।
विज्ञापन

पुलिस ने 27 अक्तूबर को घायल बेटे के बयान लेने का प्रयास किया था। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे बयान देने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया। 28 अक्तूबर को भी दोबारा बयान लेने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद पिता योगेश कुमार शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी। उनकी शिकायत के आधार पर 28 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से वाहन छोड़कर भाग गया था। पुलिस अब फरार चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed