फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Father and son, absconding in murder case, arrested

Faridabad News: हत्या के मामले में फरार चल रहे बाप-बेटा गिरफ्तार

Sat, 25 Apr 2026 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Father and son, absconding in murder case, arrested
सरपंच की हत्या के बाद जमानत के बाद हो गए थे फरार, ठिकाने बदल-बदल कर काट रहे थे फरारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने हत्या के एक पुराने और संगीन मामले में सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब 10-12 साल से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी बाप-बेटा, लाल सिंह और उसके बेटे कृष्ण उर्फ कारे को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी मूल रूप से गांव छपरौला, पलवल के रहने वाले हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यह मामला 21 जुलाई 2012 का है, जब बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी में बिजेंद्र सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने उसी वर्ष दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद से ही ये दोनों कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए फरार हो गए थे। लगातार पेश न होने के कारण अदालत ने लाल सिंह को छह अक्तूबर 2014 और कृष्ण उर्फ कारे को पांच जुलाई 2016 को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। पिछले एक दशक से अधिक समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए ये आरोपी राजस्थान, मथुरा, वृंदावन और पलवल जैसे विभिन्न स्थानों पर अपनी पहचान और ठिकाने बदल-बदल कर रह रहे थे।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाते हुए दोनों को पलवल क्षेत्र से काबू किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed