फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad's urban limits to expand by two kilometers.

Faridabad News: दो किमी बढ़ेगा फरीदाबाद का शहरी दायरा

Sat, 29 Aug 2026 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Faridabad's urban limits to expand by two kilometers.
मास्टर प्लान-2041: एफएमडीए राजस्व रिकॉर्ड का अध्ययन और सर्वे कर रहा है, दर्जनों गांव आएंगे जद में
विज्ञापन

राहुल राज

फरीदाबाद।
शहर के बढ़ते विस्तार और भविष्य की आवासीय और औद्योगिक जरूरतों को देखते हुए फरीदाबाद का शहरी दायरा मास्टर प्लान-2041 में करीब दो किलोमीटर तक बढ़ाने की तैयारी है। फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एफएमडीए) मौजूदा कंट्रोल एरिया का विस्तार करने के लिए सर्वे और राजस्व रिकॉर्ड का अध्ययन कर रहा है। दायरा बढ़ने के बाद बाहरी क्षेत्रों में अनियोजित निर्माण पर रोक लगाने के साथ आवासीय, औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भूमि का नियोजित उपयोग तय किया जाएगा।

उत्तर में दिल्ली सीमा और पश्चिम में अरावली क्षेत्र होने के कारण शहर के विस्तार की मुख्य दिशा पूर्व और दक्षिण की ओर होगा। ग्रेटर फरीदाबाद, यमुना क्षेत्र और पलवल सीमा से सटे इलाकों को नए शहरी क्षेत्र में शामिल किए जाने पर विचार किया जा रहा है। प्रस्तावित दायरे में तिगांव, खेड़ी कलां, नचौली, जसाना, बदरपुर सैद, साहूपुरा, सोतई, सीकरी और कैली समेत आसपास के गांवों को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि अंतिम स्थिति ड्राफ्ट मास्टर प्लान जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


यमुना पट्टी में बढ़ेगा आवासीय विकास

पूर्वी हिस्से में ग्रेटर फरीदाबाद से आगे यमुना पट्टी और एफएनजी कॉरिडोर के आसपास विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी। मंझावली, चिरसी, छांयसा, पल्ला, अगवानपुर, अटाली, मच्छगर, दयालपुर और फतेहपुर तगा जैसे गांवों के आसपास भविष्य में आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियां विकसित की जाएगी। मंझावली पुल, नोएडा और जेवर एयरपोर्ट से बेहतर कनेक्टिविटी मिलने पर इस क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलवल सीमा के पास बढ़ेंगी औद्योगिक गतिविधियां

दक्षिणी हिस्से में बल्लभगढ़-पलवल क्षेत्र और प्रमुख एक्सप्रेसवे के आसपास औद्योगिक व लॉजिस्टिक्स गतिविधियों को विस्तार किया जाएगा। पृथला, सीकरी, झारसांतली, बघौला, बगपुर, असावटी, पियाला और हरफली समेत आसपास के क्षेत्र में वेयरहाउस, मैन्युफैक्चरिंग और ऑटोमोबाइल से जुड़े उद्योगों के लिए नियोजित क्षेत्र विकसित किए जा सकते हैं।


पहले तय होगा लैंड यूज, फिर विकास

मास्टर प्लान में नए क्षेत्रों का लैंड यूज निर्धारित किया जाएगा। आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों के साथ सड़कों, सीवरेज, ड्रेनेज, पार्क और ग्रीन बेल्ट के लिए भी जमीन का प्रावधान किया जाएगा। अरावली और हरित संरक्षित क्षेत्रों को विकास से अलग रखने पर भी जोर रहेगा। ड्राफ्ट तैयार होने के बाद प्रस्ताव सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद ही मास्टर प्लान-2041 लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed