फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad while presentation in court piyush group owner anil goyal died of heart attack

फरीदाबाद: कोर्ट में पेशी के दौरान हृदय गति रुकने से पीयूष ग्रुप के मालिक अनिल गोयल की मौत

Mon, 18 Oct 2021 05:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 18 Oct 2021 05:49 PM IST
सार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारण का पता लगेगा। रियल एस्टेट पीयूष ग्रुप के मालिक अनिल गोयल के ऊपर निवेशकों से धोखाधड़ी के 28 मामले जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

विज्ञापन
faridabad while presentation in  court piyush group owner anil goyal died of heart attack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

पीयूष ग्रुप के मालिक अनिल गोयल की सोमवार को फरीदाबाद अदालत में पेशी के दौरान मौत हो गई। गोयल को सोमवार को जेल से पेशी के लिए लाया गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। शुरूआत में डॉक्टरों ने मौत का कारण हृदय गति का रुक जाना बताया है।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारण का पता लगेगा। रियल एस्टेट पीयूष ग्रुप के मालिक अनिल गोयल के ऊपर निवेशकों से धोखाधड़ी के 28 मामले जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। करीब 60 वर्षीय अनिल गोयल को इसी साल अप्रैल में पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


मूल रूप से मेवात के पुन्हाना निवासी अनिल सोमवार को अलग अलग मामलों में अदालत में पेश होने आये थे। चौथी मंजिल पर बनी न्यायधीश सुमित तुर्किया की अदालत में पेश होने के बाद वह कोर्ट रम से बाहर निकलते ही गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उन्हें उस समय दूसरी अदालत में पेशी के लिए ले जा रही थी। दोपहर करीब तीन बजे अचानक उनके सीने में दर्द उठा। उनकी हालत बिगड़ती देखकर पुलिस के जवान उन्हें पीसीआर से बीके अस्पताल में लेकर गई। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed