{"_id":"624ae6322503437eec0c5027","slug":"faridabad-sarv-brahmin-samaj-gave-memorandum-on-name-of-president-faridabad-news-noi6408759136","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक को नमूना कहने पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक को नमूना कहने पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने दिया ज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सर्व ब्राह्मण समाज महासभा के पदाधिकारियों ने विधायक नीरज शर्मा को नमूना कहे जाने के विरोध में उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा ने विधानसभा में नगर निगम फरीदाबाद में हुए भ्रष्टाचार का मामला उठाया था। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने जांच करवाने की बजाय नीरज शर्मा को नमूना बोल दिया था। ब्राह्मण समाज के लोगों ने रोष प्रकट कर सरकार को चेताया कि मुख्यमंत्री अपने शब्दों को वापस लें और विधायक से माफी मांगें। नहीं तो प्रदेश स्तर पर सरकार का विरोध जारी रहेगा।
इस अवसर पर सत्यप्रकाश कौशिक (प्रधान, श्री परशुराम सेवादल), जगदीश चंद कौशिक (प्रधान, श्री ब्राह्मण सभा सेक्टर-55), तुलाराम शास्त्री जी (महासचिव, आदि गौड़ ब्राह्मण युवा समाज), विनोद भारद्वाज (प्रधान, ऊं श्री ब्राह्मण समाज), रामकुमार कौशिक (प्रधान, सर्व ब्राह्मण संघ), राजेंद्र भारद्वाज (प्रधान, मैथिल ब्राह्मण सभा), रमेश भारद्वाज जी ( प्रधान, गौड़ ब्राह्मण सभा, सेक्टर-55), महेश चंद्र वशिष्ठ, राजेश शर्मा, शैलेंद्र उपाध्याय, धर्मवीर, घनश्याम शर्मा व राहुल भारद्वाज उपस्थित रहे।
--
मनोज