फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad registry office open after two days people done registry of house on diwali

फरीदाबाद: छोटी दिवाली पर 200 ने कराया संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन

Wed, 03 Nov 2021 05:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 03 Nov 2021 05:41 PM IST
सार

मंगलवार को धनतेरस पर तहसीलों में रजिस्ट्री नहीं हो सकी थी। इसके दो कारण थे, पहला महीने के पहले मंगलवार को तहसीलों में संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाता। इसदिन वाणिज्यिक कार्य किए जाते हैं।

विज्ञापन
faridabad registry office open after two days people done registry of house on diwali
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

छोटी दिवाली पर बुधवार को फरीदाबाद और बड़खल तहसील को करीब दो करोड़ का राजस्व मिला है। अधिकारियों के अनुसार छोटी दिवाली को दोनों तहसीलों में करीब दो सौ लोगों ने अपनी संपित्तियों की रजिस्ट्री करवाई है। इन लोगों ने पहले से ही पंजीकरण कर रखा था। इससे तहसील में लोगों की बुधवार को भीड़ रही।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार तहसीलों में रोजाना 100 के आसपास संपत्तियों की रिजिस्ट्री का प्रावधान है। इसके लिए लोगों को पहले से ही ऑनलाइन अनुमति लेनी होती है। कार्य दिवस पर रोजाना 50 से 80 लोग अपनी संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन व ट्रांसफर कराते हैं। इससे महीने में विभाग को लगभग 15 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। बुधवार को छोटी दिवाली होने के चलते एक ही दिन में बड़खल तहसील को करीब एक करोड़ और फरीदाबाद तहसील को करीब एक करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


धनतेरस पर नहीं हुई थी रजिस्ट्री
मंगलवार को धनतेरस पर तहसीलों में रजिस्ट्री नहीं हो सकी थी। इसके दो कारण थे, पहला महीने के पहले मंगलवार को तहसीलों में संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाता। इसदिन वाणिज्यिक कार्य किए जाते हैं। वहीं दूसरा, तहसीलों के अधिकांश कर्मचारियों को जिले में आयोजित एक परीक्षा में ड्यूटी लगाई गई थी। इसके चलते धनतेरस के दिन संपत्तियों की रजिस्ट्री नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब चार दिन की रहेगी छुट्टी
तहसील में बृहस्पतिवार से लगातार चार दिन की छुट्टी रहेगी। दिवाली के साथ गोवर्धन पूजा के बाद शनिवार और रविवार रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि अब सोमवार को  तहसील खुलेंगे और रजिस्ट्रेशन संबंधित कार्य किए जाएंगे।


छोटी दिवाली पर फरीदाबाद और बड़खल तहसीलों को काफी राजस्व मिला है। इस दिन करीब दो सौ लोगों ने अपनी संपत्तियों की रजिस्ट्री कराई है। इसमें करीब दो करोड़ का राजस्व मिला है।- नेहा सरण, तहसीलदार बड़खल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed