{"_id":"615af0398ebc3e1ab542b3de","slug":"faridabad-police-went-for-help-to-sort-out-quarrel-police-beaten-by-locals","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: झगड़े की सूचना पर मदद के लिए गई पुलिस टीम से मारपीट, एक सिपाही के कपड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: झगड़े की सूचना पर मदद के लिए गई पुलिस टीम से मारपीट, एक सिपाही के कपड़े फाड़े
Mon, 04 Oct 2021 05:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 04 Oct 2021 05:45 PM IST
सार
पुलिस को देखकर दो युवक भाग गए। पुलिसकर्मियों ने दोनों का पीछा किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। आरोप है कि मौके पर मौजूद दो युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई व गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
फरीदाबाद के एनआईटी थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर चंदीला में झगड़े की सूचना पर मौके पर गई पुलिस टीम के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट की। आरोपियों ने पुलिस टीम के एक कर्मी के कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीसीआर पर तैनात एएसआई बिजेंद्र ने सेक्टर-21 डी पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि गांव फतेहपुर चंदीला सेक्टर-21 डी के विवेकानंद पार्क में कुछ लोग मारपीट व तोड़फोड़ कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर दो युवक भाग गए। पुलिसकर्मियों ने दोनों का पीछा किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। आरोप है कि मौके पर मौजूद दो युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई व गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
बिजेंद्र के मुताबिक एक युवक ने उनकी कमर में घूंसा मारा, जबकि दूसरे ने उन्हें कॉलर खींचते हुए वर्दी का बटन तोड़ दिया। इससे पहले की पुलिस टीम उन्हें पकड़ती आरोपी उन्हें गाली देकर भाग गए। मारपीट का यह मामला दो अक्तूबर रात करीब 10 बजे हुआ। रविवार को पुलिस टीम ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।