{"_id":"62c19ec67c60060af968bd68","slug":"faridabad-pistol-and-cash-worth-6-25-lakh-stolen-from-the-house-of-national-shooting-player-bptp-police-station-registered-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी के घर से पिस्टल और 6.25 लाख की नकदी चोरी, बीपीटीपी थाना पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी के घर से पिस्टल और 6.25 लाख की नकदी चोरी, बीपीटीपी थाना पुलिस ने दर्ज किया केस
Sun, 03 Jul 2022 07:21 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 03 Jul 2022 07:21 PM IST
सार
पवन वैष्णव ने पुलिस को बताया कि वह राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं।शनिवार सुबह जागकर उन्होंने देखा कि उनके रसोईघर की बालकनी का गेट खुला हुआ था। अंदर बेडरूम में अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
शूटिंग खिलाड़ी के घर में चोरी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सेक्टर-77 स्थित बीपीटीपी पार्क फ्लोर निवासी राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी पवन कुमार वैष्णव के फ्लैट से लाइसेंसी पिस्टल, छह कारतूस और 6.25 लाख की नकदी चोरी हो गई। बीपीटीपी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पवन वैष्णव ने पुलिस को बताया कि वह राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। फिलहाल डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद में अभ्यास करते हैं। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह प्रैक्टिस कर घर लौटे और खाना खाकर सो गए। सुबह उनके रसोईघर की बालकनी का गेट खुला हुआ था। उन्होंने अंदर बेडरूम में देखा कि अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जांच करने पर पता चला कि उनकी 0.32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, छह कारतूस, 6.25 लाख की नकदी और दो मोबाइल गायब थे। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य फ्लैट में ही सो रहे थे। जांच के बाद पुलिस ने दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन