फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad Murder Case Father Brutally Beaten to Death for Preventing Daughter From Dancing at Dandiya Night

Faridabad Murder: डांडिया नाइट के दौरान बेटी संग डांस करने से रोकने पर पिता को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला

Wed, 25 Oct 2023 10:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Oct 2023 10:31 AM IST
सार

फरीदाबाद से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां डांडिया नाइट के दौरान बेटी के साथ डांस करने से रोकने पर तीन युवकों ने पिता को बेरहमी से पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। खेड़ी पुल थाना पुलिस ने एक नामजद सहित तीन आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Faridabad Murder Case Father Brutally Beaten to Death for Preventing Daughter From Dancing at Dandiya Night
प्रेम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित बीपीटीपी प्रिंसेज पार्क सोसाइटी में सोमवार को डांडिया नाइट के दौरान तीन युवक अचानक एक युवती के साथ डांस करने लगे।  पिता ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी और धक्का दे दिया। इससे उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


बीपीटीपी सोसाइटी निवासी प्रेम मेहता (53) विभिन्न संस्थानों के लिए रिकवरी एजेंट का काम करते थे।  प्रेम मेहता की बेटी कनिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि डांडिया नाइट में लक्की व अन्य युवक उसके साथ डांस करने लगे।  असहज महसूस करने पर वह साइड हो गई लेकिन आरोपी उस पर डांस करने का दबाव बनाने लगे। 
विज्ञापन


कनिका ने इसकी जानकारी मां को दी। मां ने युवकों को समझाने के प्रयास किया तो वह भड़क गए और कनिका व उसकी मां के साथ गाली गलौज करने लगे। बीच-बचाव करने आए भाई के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख पिता प्रेम मेहता आ गए और आरोपी युवकों को समझाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान लक्की व उसके दोस्तों ने पिता के साथ मारपीट की और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। धक्का लगने से प्रेम मेहता बेहोश हो गए। अचेत अवस्था में परिवार के लोग उन्हें पास के अस्पताल लेकर गए। 

कुछ देर के इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खेड़ी पुल थाना पुलिस ने एक नामजद सहित तीन आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर संदीप धनखड़ ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी मिल सकेगी। मारपीट करने वाले लोग उनकी सोसाइटी में ही रहते हैं। कार्यक्रम में तीन सौ लोग थे। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने शराब पी रखी थी। काफी देर तक झगड़ा होता रहा लेकिन किसी ने भी मामला शांत कराने का प्रयास नहीं किया सभी तमाशा देखते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed