फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad man beaten to death after dispute during drinking alcohol

मौत बनकर आया जाम का प्याला: होटल से खाना लेने गए युवक को शराब पीना पड़ा महंगा, झगड़े में पीट-पीटकर हत्या

Tue, 01 Feb 2022 11:06 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 01 Feb 2022 11:06 AM IST
सार

शनिवार को घर पर खाना खत्म हो गया था। वह होटल में खाना खाने चला गया। होटल से दिलीप और एक अन्य युवक ने खाना पैक कराया। इसके बाद दोनों सड़क किनारे शराब पीने लगे और फिर...

विज्ञापन
Faridabad man beaten to death after dispute during drinking alcohol
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के बुढ़ैना गांव में शनिवार रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह होटल से खाना लाने गया था। रास्ते में वह एक युवक के साथ शराब पीने बैठ गया। इस दौरान दोनों का किसी बात पर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


दूसरे युवक ने उसे इतना मारा की उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को दे दिया। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


राजीव ने बताया कि उसका भाई दिलीप (22) गांव के पास में ही मजदूरी करता था। शनिवार को घर पर खाना खत्म हो गया था। वह होटल में खाना खाने चला गया। होटल से दिलीप और एक अन्य युवक ने खाना पैक कराया। इसके बाद दोनों सड़क किनारे शराब पीने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। इस पर दूसरे युवक ने उसे खूब पीटा और जेब में रखे पैसे निकाल लिए। आरोपी ने उसे इतना मारा कि वह बेसुध होकर सुबह तक सड़क किनारे पड़ा रहा। रविवार सुबह लोगों की नजर उस पर पड़ी लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें शनिवार रात 11:30 बजे एक युवक दिलीप को पीटता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed