फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad: Harsh Gill will show the power of punch in Bangladesh

फरीदाबाद : हर्ष गिल बांग्लादेश में दिखाएंगे पंच का दम

Fri, 13 May 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Faridabad: Harsh Gill will show the power of punch in Bangladesh
बॉक्सिंग टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए हर्ष गिल को प्रशिक्षण देते कोच राजीव गोदारा। - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। बांग्लादेश के ढाका में 17 से 22 मई तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब के मुक्केबाज हर्ष गिल अपने पंच का दम दिखाएंगे। उनका मुकाबला बांग्लादेश के मुक्केबाज हीरा मियां से होगा। उन्होंने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में कई पदक झटके हैं। यह जानकारी उनके कोच अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज डॉ. राजीव गोदारा ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 19 जुलाई 2019 सर्बिया में आयोजित गोल्डन ग्लव्स ऑफ वोजवोदिना अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हर्ष ने कांस्य पदक जीता था। जनवरी 2021 में नोएडा में आयोजित प्रोफेशन बॉक्सिंग में भी जीत हासिल की थी। वह अभी तक लगातार 6 प्रोफेशनल फाइट जीत चुके हैं। वर्ष 2018 में असम में आयोजित स्कूल नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक झटक चुके हैं। वहीं, वर्ष 2018 चंडीगढ़ में आयोजित नेशनल ओपन में रजत पदक हासिल किया। ऑल इंडिया साईं नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, वर्ष 2018 दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया गेम्स में रजत पदक झटका था।
विज्ञापन

डॉ. गोदरा ऑफिशियल नियुक्त
ढाका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शहर के मुक्केबाज डॉ. राजीव गोदारा को भारत की तरफ से ऑफिशियल चुना गया है। वे भारत की टीम लेकर बांग्लादेश जाएंगे। उन्होंने जिले में कई अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज को तैयार किया है। उनके चयन पर डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी की प्रिंसिपल अलका अरोड़ा ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed