{"_id":"610bd4388ebc3ec3594bf630","slug":"faridabad-haridwar-route-buses-are-not-getting-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: हरिद्वार रूट के बसों के लिए नहीं मिल रही सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: हरिद्वार रूट के बसों के लिए नहीं मिल रही सवारी
Thu, 05 Aug 2021 05:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 05 Aug 2021 05:36 PM IST
सार
मंगलवार सुबह से हरिद्वार रूट के लिए बसें संचालित की गई थी लेकिन पहले ही दिन बस में नाममात्र की सवारियां मिली थी। इसके बाद रोजाना रोडवेज बस में यही स्थिति बनी हुई है। बस के लिए ढूढ़े से सवारी नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
Haryana Roadways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बल्लभगढ़ में हरिद्वार रुट के लिए बसों के लिए सवारियां नहीं मिल रही है। बस में रोजाना सात से आठ से सवारिया बैठ रही हैं। ऐसे में विभाग को बसों को संचालित करने पर घाटा हो रहा है। वहीं, रोडवेज की ओर से खाटूश्याम के यात्री नहीं मिलने पर बसों चलाने पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में अब हरिद्वार के लिए सवारिया नहीं मिलने पर बस चलने पर भी संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह से हरिद्वार रूट के लिए बसें संचालित की गई थी लेकिन पहले ही दिन बस में नाममात्र की सवारियां मिली थी। इसके बाद रोजाना रोडवेज बस में यही स्थिति बनी हुई है। बस के लिए ढूढ़े से सवारी नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
अब रोडवेज को बस के लिए यात्री नहीं मिलने पर काफी घाटा हो रहा है। जबकि खाटूश्याम रूट के लिए यात्री नहीं मिलने पर बस बंद कर दी गई है। वहीं, अब हरिद्वार रूट के यहीं हाल बना है। रोडवेज के आलाधिकारियों का कहना हैं कि बस में प्रतिदिन सात से आठ सवारियां बैठ रही है इसलिए रोडवेज को बस संचालित में काफी परेशानी होती है और उनको चलने पर रोक लगा दी जाती है।
विज्ञापन
हरिद्वार रुट के चलाई बसों में अभी कम सवारियां मिल रही है। फिर भी बस चलाई जा रही है। उम्मीद हैं कि बस में ज्यादा से ज्यादा सवारियां बढ़ जाएं।- राजीव नागपाल, महाप्रबंधक, रोडवेज