फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad: eighteen arrested for gambling, thirteen lakh rupees chips and one lakh cash recovered

फरीदाबाद: जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, 13.55 लाख के चिप्स और करीब एक लाख नकद बरामद

Wed, 24 Nov 2021 08:49 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 24 Nov 2021 08:49 AM IST
सार

क्राइम ब्रांच-17 प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप मोर को सूचना मिली कि शहर में एक नए तरीके का जुआ शुरू हुआ है। इसमें लूडो की तर्ज पर जुआ खिलाया जाता है। उनकी टीम ने न्यू जनता कॉलोनी स्थित एक मकान पर रात दो बजे छापेमारी कर दी। टीम ने मकान मालिक व गोटी जुआ खिलाने वाले मुख्य आरोपी यश को पकड़ लिया। यश के अलावा मिथुन, ललित, गौरव, मनीष, शशांक, जगपाल, राजीव, अशोक, सागर, विकी, वरुण, राहुल, अनुज, चंदन, तरुण, गौतम और अमित को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Faridabad: eighteen arrested for gambling, thirteen lakh rupees chips and one lakh cash recovered
फरीदाबाद में जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 की टीम ने सोमवार देर रात सारन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर जुआ (कैसिनो) खेलते 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से 13 लाख 55 हजार रुपये के चिप्स बरामद किए हैं। सभी को जमानत के बाद छोड़ दिया गया है। गिरफ्तार लोगों में तीन आरोपी उत्तराखंड व अन्य 15 फरीदाबाद से हैं। आरोपी लूडो की तर्ज पर जुआ खेल रहे थे। पुलिस को मौके से लूडो की गोटी भी बरामद हुई है। 

विज्ञापन

शहर में गोटी जुआ का खेल पहली बार पकड़ा गया है। इसमें पैसे डबल होने के लालच में लोग जुआ खेलते हैं।

सूत्रों के मुताबिक इसमें शहर के कई हाईप्रोफाइल लोग शामिल हैं। क्राइम ब्रांच-17 प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप मोर को सूचना मिली कि शहर में एक नए तरीके का जुआ शुरू हुआ है। इसमें लूडो की तर्ज पर जुआ खिलाया जाता है। उनकी टीम ने न्यू जनता कॉलोनी स्थित एक मकान पर रात दो बजे छापेमारी कर दी। टीम ने मकान मालिक व गोटी जुआ खिलाने वाले मुख्य आरोपी यश को पकड़ लिया। यश के अलावा मिथुन, ललित, गौरव, मनीष, शशांक, जगपाल, राजीव, अशोक, सागर, विकी, वरुण, राहुल, अनुज, चंदन, तरुण, गौतम और अमित को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

दूसरे राज्यों से भी आते हैं जुआ खेलने
सूत्रों के मुताबिक शहर में जुआ खेलने के लिए लोग दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य कई राज्यों से आते हैं। इस मामले में भी गिरफ्तार वरुण, राहुल और अनुज उत्तराखंड के रहने वाले हैं। बाकी दिल्ली-एनसीआर व फरीदाबाद के निवासी हैं। आरोपी तकनीक का बखूबी इस्तेमाल करते थे। आरोपी मोबाइल पर जूए की बुकिंग करते थे। वीडियो कॉल के माध्यम भी कई लोग जुडे़ रहते थे।

आरोपियों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा था। इससे वे सट्टे व जुए की जगह और ऑफर की जानकारी देते थे। आरोपी यश ने इस धंधे को एक महीने पहले ही शुरू किया था। इसके लिए वह लूडो की गोटियों का इस्तेमाल कर रहा था। आरोपियों के कब्जे से साढे़ 13 लाख कीमत के टोकन व 96 हजार रुपये नगद बरामद किए गए।

पहले भी सामने आते रहे हैं मामले
शहर में कैसिनो का यह पहला मामला नहीं है। लोग अलग-अलग तरीके अपनाकर जुआ और कैसिनो चलाते हैं। कुछ महीनों पहले पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने स्थित एक होटल में क्राइम ब्रांच तीस ने छापेमारी कर एक बड़े गिरोह को पकड़ा था। नीलम बाटा रोड पर भी होटल में छापेमारी कर इसका भंडाफोड़ किया गया था।

दरअसल एनआईटी क्षेत्र जुए और अय्याशी का अड्डा बन चुका है। यहां शाम होते ही होटलों में महफिल सजने लगती है। दो महीने पहले ही कोतवाली थाना के सामने दो ओयो होटलों में छापेमारी कर 70 से ज्यादा युवक, युवतियों को पकड़ा गया था। पार्टी के साथ ही जुए का धंधा भी फलता फूलता रहता है।

विज्ञापन

रसूखदार होने के कारण उठ रहे सवाल
क्राइम ब्रांच ने जिन आरोपियों को पकड़ा था, उनमें से ज्यादातर रसूखदार थे। आरोपियों में एक पकोड़ा नाम का युवक भी शामिल था। पकोड़ा को सट्टे की दुनियां में सभी जानते हैं। वह पुराना बुकी है। कई मामलों में वह गिरफ्तार भी हो चुका है। काफी मेहनत से आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने आरोपियों को मात्र तीन से चार घंटे में ही छोड़ दिया।

पुलिस ने आरोपियों की कच्ची जमानत ले ली। नियम के अनुसार जुआ खेलना जमानती अपराध है। इसमें एएसआई स्तर का अधिकारी भी जमानत ले सकता है। इतने बड़े रैकेट को पकड़ने के बाद पुलिस ने उन्हें कुछ घंटे में ही छोड़ दिया। यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस चाहती तो सभी को अदालत में पेश कर सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed