फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad double murder case, main accused arrested

एक महीने से रिवाल्वर लेकर घूम रहा था प्रकाश

Mon, 22 Feb 2021 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
faridabad double murder case, main accused arrested
फरीदाबाद। जिम ट्रेनर गोल्डी और महिला अध्यापक मयंका के दोहरे हत्याकांड के चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। एसीपी मुख्यालय आदर्शदीप सिंह ने बताया कि 16 फरवरी को एनआईटी-1 में जिम ट्रेनर और युवती हत्याकांड मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रकाश उर्फ प्रिंस उर्फ पीके, लक्की उर्फ नोनू, भव्य उर्फ मुन्नू व कर्ण को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी पीके से मृतक महिला की दोस्ती टूट गई थी। इसके बाद युवती की जिम ट्रेनर लोकेश से दोस्ती हो गई। इस कारण हत्या आरोपी प्रकाश ने मर्डर की साजिश रची।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने अपने दोस्त लक्की और भव्य को भी शामिल किया। चौथे आरोपी मेरठ निवासी कर्ण से देसी पिस्टल खरीदी गई थी। प्रकाश कई दिनों से मयंका को सबक सिखाने की फिराक में था। घटना वाले दिन उसने मयंका की स्कूटी का पीछा किया। मयंका ने एक नंबर मार्केट में एंट्री ली। कुछ देर बाद गोल्डी उर्फ लोकेश भी अपनी स्विफ्ट गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा। मयंका स्कूटी से उतरकर लोकेश की गाड़ी में बैठी। दोनों गाड़ी में ही बैठकर बात कर रहे थे। इसके बाद प्रकाश ने अपने दोस्त भव्य को फोन करके अपने घर पर रखी पिस्टल मौके पर लेकर पहुंचने के लिए कहा। जैसे ही भव्य पिस्टल लेकर पहुंचा प्रकाश गोल्डी की गाड़ी में घुस गया। इस दौरान मयंका को लेकर जिम ट्रेनर गोल्डी से प्रकाश की जमकर बहस हुई।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद ही प्रकाश ने गोल्डी के सिर और मयंका की छाती में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। लड़की के परिजनों की शिकायत पर थाना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उज्जैन में महाकाल से मांगी थी मयंका को मारने की मन्नत
हत्या के मुख्य आरोपी प्रकाश उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा करने लगा था। उसने मन्नत मांगी थी कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अगर वह पकड़ा नहीं गया तो दोबारा से मंदिर में दर्शन करने के लिए आएगा। घटना को अंजाम देने के बाद वह सीधा उज्जैन ही जाना चाहता था, लेकिन सीआईए डीएलएफ ने ने उसे दर्शन करने से पहले ही उसे पर्वतीय कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग दोनों स्कूटी बरामद की गई है। तीनों एनआईटी-3 के रहने वाले हैं। आरोपी कर्ण मेरठ का रहने वाला है। सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर मुख्य आरोपी प्रकाश को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed