फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad district administration orders to provide cheap ncert books

बच्चों को पढ़ाना है तो सस्ती दर पर उपलब्ध एनसीईआरटी लगाओ

Mon, 04 Apr 2022 06:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
faridabad district administration orders to provide cheap ncert books
फरीदाबाद। सरकारी स्कूल की तरह अब निजी विद्यालय भी सस्ती दर पर उपलब्ध राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पुस्तकें ही पाठ्यक्रम में शामिल करेंगे। इसके आदेश जिला शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र शुरू होने के साथ ही जारी कर दिए हैं। आदेश की अवमानना पर विभाग ने छापेमारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग की ओर से सभी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) संबद्ध स्कूलों को यह आदेश जारी किए गए हैं। विभाग की ओर से सख्त हिदायत देते हुए कहा गया कि निजी स्कूल में ही निजी विक्रेताओं की पुस्तकें बेची जा रही हैं। इस संबद्ध में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। विभाग इसकी अनुमति नहीं देता है। यदि निजी स्कूलों को विद्यार्थी पढ़ाने हैं तो वह एनसीईआरटी की पुस्तकें ही पढ़ाएं। यदि नियम के विरुद्ध कोई निजी स्कूल अनैतिक कार्यों जैसे स्कूल परिसर में किताबें बेचना, निजी प्रकाशकों की पुस्तकें पाठ्यक्रम में शामिल करता मिला तो इस पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

‘महज कागजी कार्रवाई कर रहा विभाग’
इस आदेश को हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने शिक्षा विभाग को महज कागजी कार्रवाई करार दिया है। मंच के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट ओपी शर्मा और प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा ने कहा कि मंच की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को रिमाइंडर पत्र भेजा गया है। इसमें कहा है कि ‘सांच को आंच नहीं’ की तर्ज पर वह सीबीएसई शहर के नामी स्कूलों में जाकर नौवीं से 12वीं तथा अन्य कक्षाओं में पढ़ रहे बच्चों की पुस्तकों की जांच करें। बच्चों के बैग में ही निजी प्रकाशकों की किताबें व स्कूल का लेबल लगीं कापियां देखने को मिलेंगी। ऑल इंडिया पेरेंट्स एसोसिएशन (आईपा) के जिला अध्यक्ष एडवोकेट बीएस बीरदी ने कहा कि मंच व आईपा इस विषय पर अपने स्तर पर सबूत एकत्र करके अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा तथा शिक्षा निदेशक पंचकूला को भेजेगा। इसके बाद ही जिला स्तर पर किसी कार्रवाई की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed