फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad 90 exam centres constable exam

फरीदाबाद: जिले में 90 परीक्षा केंद्रों पर होगी सिपाही की परीक्षा

Thu, 05 Aug 2021 05:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 05 Aug 2021 05:42 PM IST
सार

जिलाधीश ने बताया कि सिपाही पद की भर्ती के लिए 90 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें दोनों दिन सुबह व शाम परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
faridabad 90 exam centres constable exam
exam - फोटो : amar ujala

विस्तार

फरीदाबाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पंचकूला की ओर से पुलिस विभाग के पुरुष सिपाही पदों की परीक्षा सात व आठ अगस्त को ली जाएगी। इसे देखते हुए जिलाधीश जितेंद्र यादव ने जिले में परीक्षाओं के सफल व सुचारू संचालन के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।

विज्ञापन


जिलाधीश ने बताया कि सिपाही पद की भर्ती के लिए 90 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें दोनों दिन सुबह व शाम परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन सभी केंद्रों पर सुचारू रूप से परीक्षा संचालन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 19 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। ये ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार कानून व्यवस्था बनाए रखने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन


बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट के लिए तहसीलदार निशा साहरण, नायब तहसीलदार कन्हैयालाल, नायब तहसीलदार यशवंत सिंह, नायब तहसीलदार दिनेश कुमार, कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग हितेष कुमार, सब डिवीजनल अभियंता कृषि विपणन बोर्ड प्रदीप कुमार, सब डिवीजनल अभियंता सिंचाई विभाग देवेंद्र, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी बीएंडआर प्रदीप सिंधु, कार्यकारी अभियंता एचएसवीपी मनोज सैनी, सब डिवीजनल अभियंता रामप्रकाश सहरावत, एचएसवीपी कार्यकारी अभियंता अजीत सिंह, एचएसवीपी कार्यकारी अभियंता जगदीश सरोत, सहायक निदेशक औद्योगिक एवं सुरक्षा विभाग नवीन हुड्डा, सबडिविजन अभियंता हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड भूमित, कार्यकारी अभियंता एचएसवीपी अश्वनी गौड़, कार्यकारी अभियंता एमसीएफ जीपी बधवा, सब डिवीजनल एचएसवीपी जितेंद्र कुमार, सब डिवीजनल अभियंता एचएसवीपी राजेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता कृषि विपणन बोर्ड रमेश देशवाल तथा सहायक निदेशक उद्योग एवं सुरक्षा के विला कृष्ण शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed