फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Eye problems on the rise due to intense heat and humidity; patient numbers increasing in OPDs.

Faridabad News: तेज धूप और उमस से बढ़ीं आंखों की समस्याएं, ओपीडी में बढ़ रहे मरीज

Sun, 28 Jun 2026 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Eye problems on the rise due to intense heat and humidity; patient numbers increasing in OPDs.
तेज धूप और उमस से बढ़ीं आंखों की समस्याएं, ओपीडी में बढ़ रहे मरीज। नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी
आंखों में जलन, खुजली, सूखापन और एलर्जी की शिकायत लेकर अस्पतालों में पहुंच रहे मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में इन दिनों पड़ रही तेज धूप और बढ़ती उमस का असर अब लोगों की आंखों पर भी पड़ने लगा है। आंखों में जलन, लालपन, खुजली, सूखापन और एलर्जी की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज अस्पतालों की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। नेत्र विशेषज्ञों का कहना है कि तेज धूप, धूल और उमस के कारण आंखों से जुड़ी समस्याओं में तेजी से इजाफा हुआ है।

बीके अस्पताल की नेत्र रोग ओपीडी में इन दिनों सामान्य दिनों की तुलना में अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे अधिक शिकायत आंखों में जलन, पानी आने, लालपन और खुजली की है। कई मरीजों को धूप में निकलने के बाद आंखों में चुभन और धुंधला दिखाई देने की समस्या भी हो रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-22 निवासी अनुपम ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तेज धूप में बाहर निकलने के बाद उनकी आंखों में जलन और लालपन की समस्या बढ़ गई है। आंखों से लगातार पानी भी आ रहा है। परेशानी बढ़ने पर उन्हें अस्पताल में जांच करानी पड़ी। वहीं एनआईटी निवासी सरोज देवी ने बताया कि धूप और उमस के कारण उनकी आंखों में खुजली और चुभन हो रही है। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य समस्या समझा, लेकिन लगातार परेशानी रहने पर चिकित्सक से परामर्श लिया। डॉक्टर ने धूप से बचाव और नियमित दवा लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीके अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता गोयल ने बताया कि तेज धूप में मौजूद पराबैंगनी (यूवी) किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके अलावा अधिक गर्मी और उमस के कारण आंखों की सतह पर सूखापन बढ़ जाता है, जिससे जलन और खुजली की समस्या होने लगती है। धूल और प्रदूषण के कण भी आंखों में एलर्जी और संक्रमण का कारण बनते हैं।


उन्होंने बताया कि लंबे समय तक धूप में रहने वाले लोगों, दोपहिया वाहन चालकों, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। यदि आंखों में लगातार लालपन, दर्द, धुंधलापन या अधिक पानी आने की समस्या बनी रहती है तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

धूप में आंखों की प्रमुख समस्याएं
आंखों में जलन और खुजली
आंखों का लाल होना
आंखों से लगातार पानी आना
आंखों में सूखापन और चुभन
धुंधला दिखाई देना
एलर्जी और संक्रमण का खतरा बढ़ना

ऐसे करें बचाव
तेज धूप में बाहर निकलते समय यूवी प्रोटेक्शन वाले चश्मे का प्रयोग करें।
आंखों को बार-बार हाथों से न छुएं।
पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
धूल और प्रदूषण वाले क्षेत्रों में जाने पर चश्मा पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed