फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ex army man duped of rs. 78 thousand

साइबर ठगों ने फोन-पे से की 78 हजार की ठगी

Sat, 25 Apr 2020 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ex army man duped of rs. 78 thousand
फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी में निवासी पूर्व सैनिक को अपने जाल में फंसा कर साइबर ठगों ने उसके खाते से पांच बार में 78 हजार रुपये उड़ा लिये। पीड़ित को फोन-पे के माध्यम से पैसे लेने का झांसा देकर बार कोड भेजा था। इसके बाद उसे ठगी का शिकार बनाया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित पूर्व सैनिक सूबेदार राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास किसी अज्ञात शख्स का फोन आया। उसने उसके गांव अमेटी की बात कह कर बातों में उलझा लिया व जीवन बीमा निगम के 18 हजार रुपये अपने फोन-पे पर लेने का आग्रह किया। उसने एक लिंक भी भेजा। उस पर क्लिक करते ही कुछ जानकारी मांगी गई। जानकारी भरते ही पूर्व सैनिक सूबेदार राजकुमार के खाते से तीन बार 20-20 हजार, एक बार दस हजार व एक बार आठ हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। उन्होंने तुरंत अपने बैंक से संपर्क कर खाता ब्लॉक करा दिया। ये रुपये पूर्व सैनिक के एक्सिस बैंक व एसबीआई से ट्रांसफर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed