फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   EWS flats built in Dabua-Bapunagar area will soon be available to Khori displaced

डबुआ-बापूनगर इलाके में बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट खोरी वासियों को मिलेगे जल्द

Sun, 19 Sep 2021 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
EWS flats built in Dabua-Bapunagar area will soon be available to Khori displaced
फरीदाबाद। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खोरी गांव के प्रभावित लोगों को विस्थापित करने के लिए निगम ने तेजी से प्रयास शुरू कर दिए हैं। नगर निगम की ओर से डबुआ कॉलोनी और बल्लभगढ़ बापूनगर में जेएनएनयूआरएम के तहत बनाए गए ईडब्ल्यूएस फ्लैट में अवैध रूप से रह रहे लोगों से घर खाली कराने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार दो दिन में सौ से अधिक लोग घर खाली कर चुके हैं।
विज्ञापन

अभी तीन सौ लोग ओर हैं उन्हें भी जल्द घर खाली करने के आदेश दिए गए हैं। खोरी कॉलोनी के प्रभावित लोगों को एनआईटी के डबुआ कॉलोनी और बल्लभगढ़ के बापूनगर में जेएनएनयूआरएम के तहत बनाए गए ईडब्ल्यूएस फ्लैट में शिफ्ट करने की योजना बनाई है। इसके लिए दोनों स्थानों का इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने निरीक्षण कर फ्लैटों के हालात की जानकारी एकत्र की थी। निरीक्षण के दौरान ये बात सामने आयी थी कि गरीबों के कई आशियानों में पुलिस कर्मियों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। वे यहां रह रहे हैं। मुख्य अभियंता रामजीलाल ने डीसीपी को पत्र लिखकर कब्जा हुए फ्लैट को खाली कराने का अनुरोध किया है। जिससे उन फ्लैटों को प्रभावित लोगों को दिया जा सके, क्योंकि आगामी 20 सितंबर तक पात्र लोगों को प्रोविजनल अलॉट करने का समय कोर्ट ने निर्धारित किया है। कोर्ट 20 सितंबर को इस केस की सुनवाई भी करेगी।
विज्ञापन

डबुआ कॉलोनी और बापूनगर में बने ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में अवैध रूप से रह रहे लोगों ने घरों को खाली करने का काम शुरू कर दिया है। अब तक सौ से अधिक लोग खाली कर चुके हैं। इसके साथ ही खोरी गांव के प्रभावित लोगों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामजी लाल, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed