फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ESI-Tikona Park road will be made smart

ईएसआई-तिकोना पार्क सड़क बनाई जाएगी स्मार्ट

Tue, 10 Aug 2021 06:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
ESI-Tikona Park road will be made smart
फरीदाबाद। तिकोना पार्क-ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज रोड के दिन जल्द फिरने वाले हैं। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने इस रोड को स्मार्ट सड़क के तर्ज पर बनाने की तैयारी की है। इसका डिजाइन तैयार कर मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों के समक्ष भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यहां फुटपाथ के साथ वाई-फाई की सुविधा का भी आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन

तिकोना पार्क-ईएसआईसी रोड करीब दो किलोमीटर लंबी है। इसकी हालत वर्षों से खराब है। बाल सीनियर सेकेेंडरी स्कूल के पास सड़क पर गहरे गड्ढे हैं। बारिश के समय यहां घुटनों तक पानी भर जाता है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण कई बार हादसे हो जाते हैं। लोग लंबे समय से इसे मरम्मत कराने की मांग उठा रहे हैं। लेकिन, नगर निगम के तंग हालात के कारण बनाने से हाथ पीछे खींच लिए थे। अब एफएमडीए ने इसे नए सिरे से डिजाइन किया है। इसे चार लेन का बनाया जाएगा। फुटपाथ के अलावा बारिश के पानी निकासी के बेहतर प्रबंध किए जाएंगे। हालांकि, पानी निकासी के लिए अभी सड़क के दोनों ओर नाले बने हैं लेकिन, सफाई न होने के कारण गंदगी से जाम हैं।
विज्ञापन

तिकोना पार्क-ईएसआईसी सड़क को नए सिरे से बनाने के लिए डिजाइन तैयार कर उच्च अधिकारियों के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. गरिमा मित्तल, अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed