फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Entrepreneurs gave Faridabad Industries recognition in the world: Bandaru Dattatreya

उद्यमियों ने फरीदाबाद इंडस्ट्रीज को विश्व में दिलाई पहचान: बंडारू दत्तात्रेय

Thu, 28 Mar 2024 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs gave Faridabad Industries recognition in the world: Bandaru Dattatreya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। ऑल इंडिया फोरम ऑफ एमएसएमई की ओर से प्रथम ''''राष्ट्रीय एमएसएमई महोत्सव'''' के शुभारंभ समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शिरकत की। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि उद्यमियों का देश के विकास में अहम योगदान है। फरीदाबाद इंडस्ट्रीज को विश्व में पहचान बनाने के लिए सभी उद्यमी भागीदार हैं।
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि शहर के योगदान में एक शिल्पकार से लेकर शहरी क्षेत्र में मौजूद स्टार्ट अप, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग तक आते हैं। एमएसएमई के अंतर्गत न केवल मैन्युफैक्चरिंग एवं सर्विस उद्योग आते है, बल्कि व्यापार को भी इसमें शामिल किया गया है। एक उद्यमी का जीवन चुनौतियों से परिपूर्ण है। राज्यपाल ने कहा कि भारतवर्ष की कुल जीडीपी में 30 प्रतिशत भागीदारी एवं कुल निर्यात में 50 प्रतिशत भागीदारी के साथ-साथ 15 करोड़ से अधिक रोजगार देने वाला एमएसएमई सेक्टर आज समय की आवश्यकता बन गया है। इस समय 7 करोड़ से अधिक एमएसएमई इकाइयों ने अपना उद्यम पंजीकरण कराया है। हरियाणा राज्य में 1.5 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयां हैं। इनमें से केवल फरीदाबाद जिला में 25000 से अधिक एमएसएमई इकाइयां हैं। यह केवल उद्यमियों का ही प्रयास है, जिसके द्वारा हमारी अर्थव्यवस्था को ईंधन प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही रोजगार सृजन एवं कर दाता के रूप में आपका योगदान महत्वपूर्ण है। इस दौरान मुख्य रूप से श्याम सुंदर कपूर, अनिल कुमार चौधरी, जगदीश मुखी डाॅ. एनसी वाधवा, आईएस, मनी लाल चौधरी और राकेश सूरज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

---

उद्यमियों का जीवन चुनौतीपूर्ण
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि एक उद्यमी का जीवन चुनौतियों से परिपूर्ण है। इन चुनौतियों के बीच उद्यमियों के दिखाए जाने वाले संयम, साहस, जोखिम एवं प्रतिदिन बदलने वाली टेक्नोलॉजी के मध्य खड़े रहना बहुत ही प्रेरणादायक है। आज की वैश्विक अर्थव्यवस्था के दौर में उद्यमियों द्वारा की गई मेहनत की बदौलत जो एक अच्छा ईको-सिस्टम हमारे देश में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
देश का रोजगार बढ़ाने में लघु उद्योग सबसे आगे
कार्यक्रम में प्रोफेसर जगदीश मुखी ने कहा कि देश के विकास में स्वयं रोजगार करके लोगों को रोजगार देना ही अहम योगदान है। लघु उद्यमियों द्वारा देश के विकास में विशेष भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने लघु उद्यमियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे आधुनिक परिवेश में आधुनिक तकनीकी के साथ लघु औद्योगिक इकाइयों का लगातार बढ़ाने के भागीदार बनें रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed