फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Enthusiasm for the fair, crowds gathered on Sunday

Faridabad News: मेले के लिए उत्साह, रविवार को उमड़ी भीड़

Sun, 01 Feb 2026 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm for the fair, crowds gathered on Sunday
सुबह से ही मेले के मुख्य द्वारों पर टिकट काउंटरों के बाहर लंबी कतारें लगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। विश्वप्रसिद्ध सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में दूसरे दिन रविवार को पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही मेले के मुख्य द्वारों पर टिकट काउंटरों के बाहर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो देर शाम तक बनी रहीं। देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों में मेले को लेकर खास उत्साह नजर आया।

मेले में प्रवेश करते ही रंग-बिरंगी दुकानों, लोक कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया। हर दुकान पर लोग कुछ न कुछ खरीदते हुए नजर आए। मिट्टी से बने हस्तशिल्प उत्पाद, लकड़ी के सजावटी सामान, पारंपरिक परिधान, आभूषण और हस्तनिर्मित वस्तुओं की दुकानों पर दिनभर रौनक बनी रही। खासकर महिलाओं और युवाओं में हस्तशिल्प उत्पादों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया।
विज्ञापन


फूड कोर्ट क्षेत्र में भी भारी भीड़ उमड़ी। यहां देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगे हुए हैं, जहां पर्यटकों ने स्वादिष्ट खान-पान का जमकर आनंद लिया। लजीज व्यंजनों की खुशबू से पूरा मेला परिसर महकता रहा। मेले की रौनक को और बढ़ाते हुए ढोल-नगाड़ों की थाप पर कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। लोक कलाकारों के नृत्य और संगीत ने पर्यटकों का खूब मनोरंजन किया। कई पर्यटक ढोल-नगाड़ों की थाप पर खुद को रोक नहीं पाए और कलाकारों के साथ ठुमके लगाते नजर आए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इस माहौल में पूरी तरह डूबे दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, मेले में आए दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। अच्छी बिक्री से व्यापारी खासे खुश दिखे और उन्होंने बताया कि वीकेंड पर बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि अगर इसी तरह भीड़ बनी रही तो यह मेला उनके लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से भी प्रशासन की ओर से उचित इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और स्वयंसेवकों की तैनाती के चलते पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। कुल मिलाकर सूरजकुंड मेले के दूसरे दिन वीकेंड पर सांस्कृतिक रंग, खरीदारी और मनोरंजन का अनोखा संगम देखने को मिला। पर्यटकों ने मेले का भरपूर आनंद उठाया और मेला परिसर देर शाम तक चहल-पहल से गुलजार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed