फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Employees' strike continues; people face inconvenience.

Faridabad News: कर्मचारियों की हड़ताल जारी, लोगों को हुई परेशानी

Tue, 11 Aug 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Employees' strike continues; people face inconvenience.
करनाल में वाल्मीकि समाज के युवक की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। करनाल में वाल्मीकि समाज के युवक वीरू वाल्मीकि की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को नगर निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारी संगठनों ने परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस दौरान कर्मचारियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन भी सौंपा। दूसरी ओर नगर निगम कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण निगम कार्यालय में अपने काम कराने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान दलीप बोहोत ने की जबकि संचालन जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला ने किया। संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि वीरू वाल्मीकि के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की नगर पालिकाओं, नगर परिषदों और नगर निगमों में कर्मचारियों ने वीरू वाल्मीकि के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


लिखित सहमति के बिना हड़ताल खत्म नहीं करने की चेतावनी

नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार के सामने पक्ष रख रहे हैं, लेकिन उन्हें लगातार आश्वासन ही मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण प्रदेश में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। यदि सरकार समय रहते कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं करती है तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। उन्होंने साफ कहा कि अब सरकार से लिखित सहमति के बिना हड़ताल खत्म नहीं की जाएगी। शास्त्री ने बताया कि 11 अगस्त को रोहतक कर्मचारी भवन में संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम कार्यालय में काम कराने पहुंचे लोग रहे परेशान

हड़ताल के कारण नगर निगम के कई काम प्रभावित रहे। सोमवार को निगम मुख्यालय में अपने काम कराने के लिए पहुंचे लोगों को कर्मचारियों के धरने के कारण परेशानी हुई। प्रमाणपत्र, संपत्ति, सफाई, पानी और अन्य नागरिक सेवाओं से जुड़े काम कराने पहुंचे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। निगम कार्यालय के बाहर कर्मचारी धरने पर बैठे रहे और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed