{"_id":"6a99b08e5a0aaa7c1104ae7d","slug":"employee-accused-of-selling-vehicle-after-accepting-payment-into-personal-account-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79062-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निजी खाते में पैसे लेकर कर्मी पर वाहन बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निजी खाते में पैसे लेकर कर्मी पर वाहन बेचने का आरोप
विज्ञापन
एचआर की शिकायत पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नीलम बाटा रोड स्थित ट्रायम्फ हुंडई के कर्मी पर ग्राहकों से ली गई रकम निजी बैंक खाते में मंगवाने और फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी के आधार पर वाहन डिलीवर करने का मामला सामने आया है। कंपनी के एचआर एग्जीक्यूटिव कुनाल चंदेला की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी सुमित सांगवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, सुमित सांगवान 8 नवंबर 2025 से कंपनी में टीम लीडर के पद पर कार्यरत था। 7 जुलाई 2026 से वह बिना सूचना दिए कार्यालय नहीं आ रहा है और उसके दोनों मोबाइल नंबर बंद हैं। इसके बाद कंपनी ने उसके की ओर से किए गए सौदों की जांच शुरू की।
जांच में सामने आया कि हुंडई ऑरा सीएनजी के दो मामले और क्रेटा ई डीजल के एक मामले में ग्राहकों से रजिस्ट्रेशन की रकम लेने के बावजूद कंपनी में जमा नहीं कराई गई। वहीं एक अन्य ग्राहक से 25 हजार सीधे सुमित के निजी बैंक खाते में ट्रांसफर कराए गए। इसके अलावा चार वाहनों की फाइलों में फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी मिलने का दावा कंपनी ने किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।