{"_id":"64ecc97c97c702ff39052b44","slug":"due-to-shifting-of-reniwals-pipeline-drinking-water-supply-to-the-houses-remained-stalled-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-12342-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रेनीवाल की पाइप लाइन को शिफ्ट होने से घरों में पेयजल आपूर्ति रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रेनीवाल की पाइप लाइन को शिफ्ट होने से घरों में पेयजल आपूर्ति रही ठप
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से बाईपास पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे निर्माण के बीच आ रही पेयजल लाइनों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया गया। इससे सोमवार को लाइन से जुड़े आधा दर्जन इलाकों में पेयजल आपूर्ति ठप रही है। इस कारण लोगाें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मजबूरन लोगों को प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीद कर काम चलाना पड़ रहा।
बाईपास रोड पर निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बीच जगह-जगह रेनीवेल की लाइन आ रही हैं। इससे निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ रहा है। ऐसे में लाइनों को शिफ्ट करने के बाद ही काम में तेजी आएगी। इससे पहले भी कई जगह लाइन को शिफ्ट किया जा चुका है। अब रेनीवल की लाइन नंबर दो को बदलने का निर्णय लिया है। रेनीवेल की लाइन नंबर दो से यमुना किनारे बसे गांव मोठूका से पानी को पाइप लाइन द्वारा ऊंचा गांव के बूस्टर तक लाया जाता है। यहां से शहर के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। रेनीवेल पाइप लाइन नंबर-दो के बंद होने से सेक्टर-तीन, सात, आठ, 24, तिरखा कॉलोनी, शिव कॉलोनी, चावला कॉलोनी, पंचायत भवन और मुजेसर में 30 अगस्त तक पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी। सोमवार को भी इन इलाकों में पेयजल आपूर्ति बंद रही। इससे लोगों को पानी के लिए काफी परेशान होना पड़ा। स्थानीय गोविंद गर्ग, संजय और पंकज ने कहा कि यदि पेयजल लाइन शिफ्ट की जा रही है तो नगर निगम को सरकारी टैंकर से पानी सप्लाई करना चाहिए। ताकि लोगों को दिक्कत नहीं हो, लेकिन निगम की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए। लोगों को अपने खर्च पर प्राइवेट टैंकर से पानी मंगाकर काम चलाना पड़ रहा है। एफएमडीए अधिकारी आसर खान ने कहा कि लाइन को शिफ्ट करने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद जलापूर्ति भी शुरू कर दी जाएगी।