फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Due to increase in air pollution, eye irritation and allergy patients have increased.

Faridabad News: वायु प्रदूषण बढ़ने से आंखों में जलन और एलर्जी के मरीज बढ़े

Sat, 04 Nov 2023 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Due to increase in air pollution, eye irritation and allergy patients have increased.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर मेंं वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों को कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं में लोगों को विशेष तौर से आंखों में जलन और पानी आने, खुजली और एलर्जी और आंखों का लाल होना शामिल है। लोग इनसे बचने के लिए एहतियात बरत रहे हैं। विशेष तौर से वाहन चलाते वक्त लोगाें को खासी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। जिला नागरिक अस्पताल के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी लोग आंखों से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचने वालोें की तादाद बढ़ गई है।
शहर मेंं लगातार वायु प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में लोगों में आंखों से संबंधित समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। अस्पतालों में आंखों में लालपन, जलन खुजली और पानी आने जैसी समस्याओं के मरीज बढ़ गए हैं। जिला नागरिक अस्पताल रोजाना 25 से 30 मरीज जबकि ईएसआईसी संस्थान में रोजाना 40 से 50 मरीज इन समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। युवाओं के साथ-साथ बच्चों को भी यह समस्याएं हो रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषण बच्चों पर गंभीर असर डालता है। ऐसे में जितना हो सके बच्चों को कम से कम घर से बाहर निकाले। बड़ों को भी एहतियात बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

विशेषज्ञ का कहना है कि आंखें शरीर का सबसे अधिक संवेदनशील हिस्सा होती है। ऐसे भी उनकी देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। मरीजों के अलावा सामान्य लोगों को भी आंखों को ठंडे पानी से बार-बार धोने और सामान्य आईड्राॅप का प्रयोग करने की सलाह दे रहे हैं। लोगों को आंखों में जलन और एलर्जी की समस्या अधिक हो रही है। नजर संबंधित समस्याओं के अलावा इन दिनों अस्पताल में रोजाना 25 से 30 मरीज एलर्जी और आंखों में जलन के आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्रदूषण से लोगों को आंखों में खुजली होना, लालपन ओर लगातार आंखों से पानी आने की समस्या अधिक हो रही है। आंखें संवेदनशील होने की वजह से उनकी देखभाल भी अधिक करने की जरूरत होती है। ऐसे भी यदि समस्या अधिक हो रही हो तुरंत प्रभाव से डाॅक्टर को दिखाएं।
- डॉ. संगीता नेत्र रोग विशेषज्ञ, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed