फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   dsgsfd

Faridabad News: नाबालिग से की छेड़छाड़ , शिकायत करने गए परिवार पर बरसी लाठियां और ईंटें

Sun, 26 Oct 2025 06:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
dsgsfd
नाबालिग से छेड़छाड़ के विरोध पर हमला , शिकायत करने गए परिवार पर बरसी लाठियां और ईंटें
विज्ञापन

-मुंडकटी थाना क्षेत्र में आठ नामजद सहित कई अज्ञात पर केस दर्ज, घायल परिवार को दिल्ली रेफर किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। जिले के मुंडकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से छेड़छाड़ के विरोध में मामला दर्ज कराने गए परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक और उसके परिजनों ने पीड़ित परिवार पर लाठी, डंडे, लोहे की सरिया और ईंट-पत्थरों से हमला किया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है।
थाना प्रभारी तेजपाल ने बताया कि पीड़िता के पिता ने शिकायत में कहा कि दीपावली के दिन वह और उसकी पत्नी अपने भाई के घर गए थे। घर पर उसकी नाबालिग बेटी और बेटा अकेले थे। इसी दौरान आरोपी सन्नी उनके घर आया और दरवाजा खटखटाने लगा। जब बेटी ने दरवाजा खोला तो आरोपी ने धक्का देकर अंदर घुसते ही गेट बंद कर लिया और लड़की से छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर उसका भाई मदद के लिए दौड़ा तो आरोपी ने उसे भी पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


शाम को जब माता-पिता घर लौटे, तो दोनों बच्चे रोते हुए मिले और उन्होंने पूरी घटना बताई। परिवार शिकायत लेकर जब आरोपी के घर पहुंचा तो सन्नी, राधेश्याम, चमन, प्रदीप, सुखी, रेनू, रजनी और पूजा समेत कई लोगों ने मिलकर उन्हें गालियां दीं और हमला कर दिया।शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल पलवल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद परिवार ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। मुंडकटी थाना पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पास्को एक्ट की धारा सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया हैं।पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed