फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dog attacked six people including three children in Faridabad

Dog Attack: नहीं थम रहा कुत्तों का आतंक, फरीदाबाद में छह लोगों पर कुत्ते ने किया हमला; हालत गंभीर

Mon, 11 Sep 2023 08:18 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Mon, 11 Sep 2023 08:18 AM IST
सार

घायलों ने बताया कि कुत्ते को पहले किसी ने पाल रखा था। इसके बाद उसे छोड़ दिया। अब उसी कुत्ते ने तीन बच्चों समेत छह लोगों पर हमला किया है।

विज्ञापन
Dog attacked six people including three children in Faridabad
कुत्ते ने किया हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बल्लभगढ़ कस्बे के सूर्य विहार सेहतपुर पल्ला इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार देर शाम एक कुत्ते ने तीन बच्चों समेत छह लोग पर हमला कर दिया। सभी घायलों को बीके अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सूर्य विहार सेहतपुर पल्ला गली नंबर 12 में एक कुत्ते को पहले किसी ने पाला हुआ था। लेकिन कुछ दिन पहले उसने उसे गली में खुला छोड़ दिया। शनिवार देर शाम को पालतू कुत्ते ने तीन बच्चों सहित छह लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें से एक परिवार के दो सदस्य राजेश कुमार और उनकी 12 वर्षीय बेटी अंशी शामिल है। वहीं, दूसरे परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। 
विज्ञापन


पीड़ित राजेश ने बताया कि वह ड्यूटी से लौट रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि गली में एक कुत्ता छह वर्षीय बच्चे प्रेम पर हमला कर रहा था। उन्होंने बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ते ने उन पर भी अटैक कर दिया। वह नीचे गिर गए, जिसके बाद कुत्ते ने उनका कान नोच डाला। वहीं, किशन कुमार ने बताया कि प्रेम को बचाने का प्रयास करने पर कुत्ता घर के अंदर आ गया और उसको भी काटा लिया। इसके बाद कुत्ते ने 12 वर्ष की अंशी और चार वर्षीय ऋषभ को काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को कुत्ते से बचाने के लिए 23 वर्षीय राजा आया तो कुत्ते ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया। सभी को तुरंत उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर गए। जहां से डॉक्टर ने दिल्ली सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया। बीके अस्पताल के डॉ. हितेश ने बताया कि एक कुत्ते द्वारा हमला किए जाने के बाद तीन बच्चों सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी के ऊपर कुत्ते के काटने के गहरे निशान थे। प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।


रविवार को बीके अस्पताल की ओपीडी में छुट्टी होने के चलते इमरजेंसी में अगर कोई कुत्ते व बंदर के काटने वाले मरीज आते हैं तो उसको दिल्ली के लिए रेफर कर दिया जाता है। अस्पताल में इस समय एंटी रेबीज के इंजेक्शन मौजूद हैं, लेकिन इमरजेंसी में यह सुविधा नहीं है जिसके चलते रविवार को कुत्ते काटने वाले छह मरीजों को दिल्ली के सफदरजंग रेफर कर दिया गया। अगर इमरजेंसी में एंटी रेबीज के इंजेक्शन उपलब्ध होते तो मरीजों को रेफर करने की जरुरत नहीं पड़ती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed