फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   District players won 20 medals in Karate.

Faridabad News: कराटे में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 20 पदक

Mon, 06 Oct 2025 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
District players won 20 medals in Karate.
- अंडर 14, 17 और अंडर 19 खिलाड़ियों ने हासिल की उपलब्धि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में चल रहे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय कराटे में फरीदाबाद को 20 पदक मिले हैं। शनिवार और रविवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक, पांच रजत और 12 कांस्य पदक अपने नाम किए। तीनों ही स्वर्ण पदक अंडर 17 खिलाड़ियों के नाम रहे।


बालक वर्ग के अंडर 17 में जय रोहिल ने 66 किलो ग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लक्की कुमार के नाम 50 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण रहा। इसके अलावा बालिका वर्ग में 40 किग्रा में तनिष्का के नाम भी स्वर्ण पदक रहा। विभिन्न आयुवर्गों में आकांक्षा, स्तूति मिश्रा, गौरी, जिज्ञासा और रोहित ने रजत पर कब्जा जमाया। वहीं, 12 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतने में कामयाबी पाई। इनमें सिराजूद्दीन, गौरव, लाव्या जैमिनी, हिमांशी, काजल, परी, दक्ष सहरावत, अभिनव और भविष्य सिंह तीसरे स्थान पर कब्जा जमाने में कामयाब हुए। विभिन्न आयुवर्गों के टीम इंचार्ज नासिर हुसैन, प्रमोद, सलमान अली और नाइदा ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 20 पदक जीतकर फरीदाबाद वापस लौटते हुए खुशी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed