{"_id":"6a20785cf421642d560d5c14","slug":"dev-bandhu-hits-the-target-accurately-qualifies-for-the-state-level-shooting-championship-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71542-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: देव बंधु ने साधा सटीक निशाना, राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: देव बंधु ने साधा सटीक निशाना, राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। युवा निशानेबाज देव बंधु ने 5वीं हरियाणा पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने प्रतियोगिता में 268/300 अंक प्राप्त कर फरीदाबाद जिले और पूरे हरियाणा राज्य का नाम रोशन किया है। बता दें कि नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, में 23 मई से 1 जून तक आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
इसमें देव बंधु ने 25 मीटर पिस्टल के जूनियर मेन इंडिविजुअल और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल यूथ मेन इंडिविजुअल वर्ग में चुनौती पेश की थी। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि मात्र 1 दिन के कड़े अभ्यास और अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया और जून माह में होने वाली आगामी हरियाणा राज्य शूटिंग चैंपियनशिप के लिए सफलतापूर्वक क्वालीफाई कर लिया।