फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Department will share information, digital mapping of huda and corporation

निगम और हुडा की सेवाओं की होगी डिजिटल मैपिंग, विभाग करेंगे जानकार शेयर

Thu, 19 May 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 19 May 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Department will share information, digital mapping of huda and corporation

नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की सभी सेवाओं की अब डिजिटल मैपिंग होगी। इससे दोनों विभागों के अधिकारियों को यह आसानी से पता चल सके कि कहां पर कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


अभी हाल ये है कि यदि कोई पूछे कि बड़खल क्षेत्र में कितने नाले व नालियां ऐसे हैं जिसमें से बारिश का पानी गुजरता है तो निगम शायद इसका जवाब नहीं दे पाएगा। क्योंकि निगम के पास प्रापर तरीके से इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


पिछले दिनों हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक विकास गुप्ता ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर फटकार लगाते हुए शहर की सही वास्तु स्थिति के बारे में जानकारी न होने की बात कही थी। फटकार के बाद निगम अधिकारी अब शहर का डिजिटल मैप तैयार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह हुडा के अधिकारी भी डिजिटल मैप तैयार कर रहे हैं ताकि दोनों विभाग एक दूसरे की सेवाओं की सही जानकारी कर सकें। जानकारों का कहना है कि निगम के पास शहर की सही स्थिति की जानकारी के लिए डिजिटल मैप का होना बहुत जरूरी है।

इससे पता चल सके कि रोड, पानी, सीवर व ड्रेनेज लाइनें किस जगह से गुजर रही हैं। हालांकि, नगर निगम के गठन के दौरान कागजी मैप तैयार कराए गए थे। इन मैप की सहायता से ही निगम डेवलपमेंट प्लान तैयार करता है, लेकिन तब से लेकर अब तक बहुत सारे बदलाव हुए हैं। इसलिए नए सिरे से डिजिटल मैप तैयार करने की तैयारी की जा रही है।

डिजिटल मैप से होगा लाभ
निगम एसई डीआर भास्कर ने बताया कि डिजिटल मैप बनाने की तैयारी शुरू की जा चुकी है। इसमें ये पता चल जाएगा कि सड़क, सीवर, पानी लाइन व ड्रेनेज लाइन कहां से गुजर रही है। इनकी चौड़ाई कितनी है।


इसके अलावा जहां से ये लाइनें गुजर रही है उनके ऊपर कौन सी सड़कें गुजर रही है। इससे डेवलपमेंट प्लान बनाने में सुविध होगी। नगरनिगम और हुडा दोनों मैप तैयार कर एक दूसरे से जानकारी शेयर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed