{"_id":"6a6647f3f2542588710c0a15","slug":"deliberations-to-be-held-on-the-namo-bharat-project-hurdles-ranging-from-land-acquisition-to-construction-will-be-resolved-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75873-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नमो भारत परियोजना पर होगा मंथन, जमीन से निर्माण तक की अड़चनें होंगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नमो भारत परियोजना पर होगा मंथन, जमीन से निर्माण तक की अड़चनें होंगी दूर
विज्ञापन
64 किलोमीटर लंबे गुरुग्राम-फरीदाबाद-ग्रेटर नोएडा कॉरिडोर की प्रगति की होगी समीक्षा
19,390 करोड़ की परियोजना को गति देने पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा को नमो भारत (आरआरटीएस) नेटवर्क से जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी परियोजना को गति देने के लिए आज सोमवार को फरीदाबाद स्थित एफएमडीए कार्यालय में अहम समीक्षा बैठक होगी। बैठक में परियोजना से जुड़े विभागों और एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान डीपीआर, जमीन की उपलब्धता, निर्माण कार्य, जरूरी मंजूरियों और समयसीमा से जुड़े मामलों की समीक्षा की जाएगी। जिन स्थानों पर प्रशासनिक प्रक्रियाओं या जमीन से जुड़े मामलों के कारण काम आगे बढ़ने में अड़चन आ रही है उन्हें दूर करने के लिए भी निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।
सूत्रों के अनुसार गुरुग्राम-फरीदाबाद-ग्रेटर नोएडा नमो भारत कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो चुकी है। करीब 64 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर लगभग 19,390 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्रस्तावित कॉरिडोर गुरुग्राम के इफको चौक से शुरू होकर फरीदाबाद होते हुए ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर तक जाएगा। इसमें करीब 52 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में होगा। परियोजना फिलहाल विभिन्न स्तरों पर समीक्षा और मंजूरी की प्रक्रिया में है। सोमवार की बैठक में इसे जल्द आगे बढ़ाने के लिए विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा।