फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Delhi : In undivided India, preparations for Diwali were done a month in advance

Faridabad News : बंटवारे के नैराश्य पर दीपावली ने मारी थी पहली चोट, विभाजन से पहले और बाद की दास्तान

Mon, 24 Oct 2022 06:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा मनोज धर द्विवेदी, फरीदाबाद
मनोज धर द्विवेदी, फरीदाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Oct 2022 06:48 AM IST
सार

Faridabad News : गुलामी की बेड़ियां तो टूटी थीं, लेकिन अपनी जमीन से उखड़ जाना भी हम जैसे बहुतों की नियति बन गई थी। बमुश्किल तीन महीने में जमना यहां भी नहीं हो सका था। जिंदगी में कुछ भी स्थायी नहीं था। अंधेरा हर तरफ घना था। दुखों के इसे मजबूत घेरे को पहली चोट दीपावली ने मारी थी।

विज्ञापन
Delhi : In undivided India, preparations for Diwali were done a month in advance
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : pexel

विस्तार

गुलामी की बेड़ियां तो टूटी थीं, लेकिन अपनी जमीन से उखड़ जाना भी हम जैसे बहुतों की नियति बन गई थी। बमुश्किल तीन महीने में जमना यहां भी नहीं हो सका था। जिंदगी में कुछ भी स्थायी नहीं था। अंधेरा हर तरफ घना था। दुखों के इसे मजबूत घेरे को पहली चोट दीपावली ने मारी थी। 12 नवंबर की सर्द शाम हमारे चेहरों पर महीनों बाद खुशी तैरी थी। जो कुछ भी था, उसी को जोड़कर आजाद भारत में दीपावली मनाई गई। 

विज्ञापन


न्यू इंडस्ट्रियल एरिया (एनआईटी) में हर तरफ इसी तरह की ढेरों कहानियां पसरी हैं। बड़े-बुजुर्ग तफ्सील से इसकी तस्दीक करते हैं। मसलन, रामशरण तनेजा (82) बताते हैं कि अविभाजित भारत (अब पाकिस्तान) में महीने भर पहले से दीपावली की तैयारी करते थे। बच्चों में त्योहार का अपना जोश रहता, उमंग भी। आने वाले दंश से अनजान 1945-46 का साल भी पहले जैसा ही रहा था। लेकिन आजादी मिलते ही सब-कुछ बदल गया। भारत आने पर हमने पहले कुरुक्षेत्र और फरीदाबाद के अरावली इलाके में लगे टेंट को अपना आशियाना बनाया। पहली दीपावली यहीं मनी थी। लेकिन एक साल बाद फरीदाबाद में ही सामूहिक दीपावली मनाई। इसमें सीमांत गांधी अब्दुल गफ्फार खां भी शामिल हुए थे। वहीं, मोहन लाल भाटिया कहते हैं कि अविभाजित भारत में (बन्नू जिला पाकिस्तान) में अच्छी खासी प्रॉपर्टी थी। 
विज्ञापन


देश के विभाजन के बाद सब बदल गया। आलीशान मकानों में मनने वाली दीपावली हमने फरीदाबाद के छोटे से टेंट में मनाई। सब बड़ा चुनौतीपूर्ण था। टेंट के बाहर लकड़ी जलाकर रोशनी करनी पड़ी थी। हां, बीते करीब 75 सालों में हम त्रासदी से तकरीबन उबर गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेतृत्व में एनआईटी बसा
बंटवारे के बाद पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी सीमा प्रांत के पेशावर, हजारा, मर्दाना, कोहाट, बन्नू और डेरा इस्माइल खान जिले के करीब 50 हजार लोग पहले कुरुक्षेत्र के शरणार्थी शिविरों में पहुंचे। तत्कालीन सरकार इनको राजस्थान के अलवर और भरतपुर में बसाना चाहती थी। जबकि लोगों की मंशा दिल्ली के नजदीक रहने की थी। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इन सबको दिल्ली के नजदीक फरीदाबाद में बसाने का निर्णय लिया।

प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद फरीदाबाद विकास बोर्ड के चेयरमैन बने। वहीं, मुख्य प्रशासक सुधीर बोस थे। बोर्ड के सदस्य लेडी नाई, सालार सुखराम, सरदार गुरबचन सिंह को बनाया गया। एनआईटी का डिजायन जर्मन आर्किटेक्ट निस्सन ने तैयार किया था। टाउन नंबर-पांच, मौजूदा नगर निगम मुख्यालय, बीके अस्पताल में शरणार्थियों के लिए बनी हटों को अब निस्सन हट के नाम से जाना जाता है। शुरुआत में यहां 5,196 मकान बनाए गए थे। 


एनआईटी की स्थापना के साथ इस शहर को औद्योगिक पहचान मिलनी शुरु हुई थी। सरकार ने शरणार्थियों के लिए बाटा शू, भारत सरकार मुद्राणालय कई अन्य उद्योग लगवाए। उसके बाद यह पूरा शहर औद्योगिक नगरी में तब्दील होकर देश का प्रमुख औद्योगिक शहर बन गया। वहीं शरणार्थी बनकर आए लोगों में से दर्जनों अब बड़े उद्यमी बन चुके हैं। उनमें से एक लखानी अरमान ग्रुप के मालिक केसी लखानी भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed